Home Breaking News CEC राजीव कुमार ने की वोटिंग: बोले- संदेह का माहौल बनाया जा रहा है, गुमराह करने की चाल को लाएंगे सामने

CEC राजीव कुमार ने की वोटिंग: बोले- संदेह का माहौल बनाया जा रहा है, गुमराह करने की चाल को लाएंगे सामने

0
CEC राजीव कुमार ने की वोटिंग: बोले- संदेह का माहौल बनाया जा रहा है, गुमराह करने की चाल को लाएंगे सामने

[ad_1]

CEC Rajeev Kumar and Election Commissioner Sukhbir Singh Sandhu and Gyanesh Kumar cast votes in Delhi

चुनाव आयुक्त ने किया मतदान
– फोटो : ANI

विस्तार


लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार ने भी मतदान किया।

 

 

मतदान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने पहले मतदान की याद साझा की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अपने पिता के साथ वोट डालने गया था। आज वे 95 साल के हो गए है। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने अपील की कि मतदाता वोट डालने जरूर जाएं। पूरे देश में अच्छी वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में भी बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है।

 

संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही

ईसीआई और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सीईसी कुमार ने कहा कि संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। एक दिन हम इसके बारे में सबको बताएंगे। हम बताएंगे कि लोगों को किस तरह से गुमराह किया जा रहा है। इस वजह से वोटिंग पर असर पड़ता है। लोगों को लगता है कि क्या ईवीएम सही भी हैं या नहीं। खुशी की बात है कि हर जगह  मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है फिर चाहे वह ओडिशा हो पश्चिम बंगाल हो या फिर बिहार। 

 

 

इसके अलावा, चुनाव आयुक्त संधू और ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग में मीडिया प्रभाग के महानिदेशक ने एक्स पर जानकारी दी।  





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here