[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन के जबरदस्त प्रभाव के चलते अब ज्यादातर देश जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को कम करने की कोशिशों में जुटे हैं। अमेरिका और अधिकतर पश्चिमी देशों ने तो खुद ही जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देने वाले कारकों को कम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इन लक्ष्यों में से एक है अगले कुछ वर्षों में ईंधन से चलने वाली कारों को पूरी तरह चलन से बाहर करना और उनकी जगह पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना।
हालांकि, ज्यादातर देशों को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिर चाहे वह इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले जरूरी रेयर अर्थ मिनरल्स (खनिजों) की कमी हो या चीन की तरफ से सेमीकंडक्टर के निर्यात पर लगाई गई पाबंदियों की वजह से आई दिक्कतें। इसके बावजूद कुछ देश जीवाश्म ईंधन से चालित वाहनों को बंद करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में लगे हैं। इस बीच एक नई परेशानी आई है अमेरिका के कैलिफोर्निया में, जहां लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज न करें। खासकर दिन में। आइये जानते हैं कि इसकी वजह क्या है…
[ad_2]
Source link