[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्यकुमार ने 68* रन की ताबड़तोड़ पारी खेली
पारी के दाैरान 6 चौका और 6 छक्का लगाया
विराट कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक
दुबई. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक बार अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है कि आखिर उन्हें क्यों 360 डिग्री वाला बल्लेबाज कहते हैं. उन्होंने टी20 एशिया कप (Asia Cup 2022) के एक मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने मैच में (IND vs HK) 26 गेंद पर 68 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 262 का रहा. इस दौरान उन्होंने 6 चौका और 6 छक्का लगाया. यानी सिर्फ बाउंड्री से 60 रन बनाए. इस कारण टीम इंडिया मैच में 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही. जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 152 रन ही बना सकी. इस तरह से भारतीय टीम ने मैच 40 रन से जीता और सुपर-4 में जगह बनाई. टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान पर 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.
भारतीय पारी के बाद विराट कोहली ने सूर्यकुमार की शानदार पारी को देखते हुए उन्हें झुककर सलाम किया. सूर्यकुमार ने 20वें ओवर में 4 छक्के सहित 26 रन बटोरे थे. इसके अलावा विराट कोहली ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 44 गेंद पर 59 रन बनाए. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 महीने बाद अर्धशतक लगाया. स्ट्राइक रेट 134 का रहा. एक और 3 छक्का जड़ा. कोहली और सूर्यकुमार ने 7 ओवर में 98 रन जोड़े. टीम ने अंतिम 5 ओवर में 78 रन बनाए.
#SuryakumarYadav
Even the king should bow 🙇 for him👑💙@surya_14kumar pic.twitter.com/6YzmiijP6A— Vamsi Krishna (@vamsikrishna_17) August 31, 2022
टी20 करियर का छठा अर्धशतक
31 साल के सूर्यकुमार यादव ने लगातार टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया है. वे अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल की 23 पारियों में 40 की औसत से 758 रन बना चुके हैं. एक शतक और 6 अर्धशतक लगाया है. 117 रन बेस्ट पारी खेली है. स्ट्राइक रेट 178 का है, जो बेहतरीन है. वो ओवरऑल टी20 की 196 पारियों में 32 की औसत से 4913 रन बना चुके हैं. एक शतक और 29 अर्धशतक लगाया है. 180 छक्के जड़े हैं.

Asia Cup 2022: रोहित शर्मा पहले पुरुष क्रिकेट बने, बल्ले से बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मालूम हो कि आईपीएल 2020 में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच मैदान पर नोक-झोंक देखने को मिली थी. इसके बाद सूर्यकुमार ने कहा था कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था. कोहली जब भी मैदान पर होते हैं, तो उनकी एनर्जी अलग स्तर पर होती है. उस दिन वे बहुत स्लेजिंग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जब गेंद उनके पास गई, तब उन्होंने मेरी ओर इशारा किया, तो मैं उन्हें घूरने लगा. वह इसके बाद मेरे सामने आ रहे थे. तभी मेरा बल्ला गिर गया और उसी बहाने मैंने आंखे चुरा ली. लेकिन इस बात ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Hong kong, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 05:30 IST
[ad_2]
Source link