Home Breaking News Bobby Kataria: बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, स्पाइसजेट विमान में सिगरेट पीने के मामले में है फरार

Bobby Kataria: बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, स्पाइसजेट विमान में सिगरेट पीने के मामले में है फरार

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

विवादित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बॉबी पर जनवरी में स्पाइसजेट के विमान में सिगरेट पीने का आरोप है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

अगस्त में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उड़ान के दौरान कटारिया सिगरेट पीता हुआ दिख रहा था। कहा जा रहा था कि वायरल वीडियो जनवरी में शूट किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हमारी टीम ने हाल ही में उसके एक ठिकाने पर छापा मारा था लेकिन वह नहीं मिला। अब उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।”

वीडियो वायरल होने के बाद स्पाइसजेट के मैनेजर जसबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

कटारिया के खिलाफ एक अन्य मुकदमा देहरादून कैंट स्टेशन थाने में दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसने सड़क के बीच मेज रखकर शराब पी थी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here