[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने भी 45 रन बनाए
अब तक 3 टीमें सुपर-4 में जगह बना चुकी हैं, बांग्लादेश बाहर
आज पाकिस्तान-हॉन्गकॉन्ग मैच से चाैथी टीम का होगा फैसला
दुबई. श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया. इसी के साथ टीम ने टी20 एशिया कप के (Asia Cup 2022) सुपर-4 में भी जगह बना ली है. मैच में एक समय बांग्लादेश का पलड़ा भारी लग रहा था. श्रीलंका को अंतिम 2 ओवर में (BAN vs SL) 25 रन बनाने थे और सिर्फ 3 विकेट शेष थे. लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाकर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी. मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 183 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. ओपनर बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द मैच कुसल मेंडिस ने 37 गेंद पर 60 रन बनाए. 4 चौका और 3 छक्का लगाया. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 33 गेंद पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली. 3 चौका और 2 छक्का जड़ा. इसी के साथ भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ने सुपर-4 में जगह बना ली है.
श्रीलंका की पारी का 19वों ओवर तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने डाला. इससे पहले वे 3 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में यह ओवर टर्निंग प्वाइंट होने वाला था. पहली और दूसरी गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने 2-2 रन दिए. इस तरह से पहली 2 गेंद पर 4 रन बने. तीसरी गेंद नोबॉल थी और करुणारत्ने ने इस पर चौका लगाया. तीसरी गेंद पर 2 रन लिया. चौथी गेंद पर एक रन लिया. लेकिन 5वीं गेंद पर तेज रन लेने के चक्कर में करुणारत्ने रन आउट हो गए. उन्होंने 10 गेंद पर 16 रन बनाए. अगली गेंद वाइड रही.
Wining moment for srilanka #BANVSSL #BANvSL pic.twitter.com/oYstSfM683
— DD Sports (@Mahesh13657481) September 1, 2022
असिता ने जड़ा चौका
25 साल के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो मैच से टी20 डेब्यू कर रहे थे. उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा. यह गेंद 19वें ओवर की अंतिम बॉल थी. इस तरह से ओवर में कुल 17 रन बने. अब 6 गेंद पर 8 रन बनाने थे और गेंदबाज ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज थे. पहली गेंद पर तीक्ष्णा ने लेग बाई के सहारे एक रन लिया. दूसरी गेंद पर असिता ने चौका जड़ा दिया. तीसरी गेंद पर 2 रन लिया और यह गेंद नाेबॉल भी थी. इस तरह से श्रीलंका को जीत मिल गई. असिता 3 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे. स्ट्राइक रेट 333 का रहा.

Asia Cup: श्रीलंका अंतिम ओवर में जीता, सुपर-4 में बनाई जगह, बांग्लादेश हुआ बाहर
मैच के दौरान करुणारत्ने नागिन डांस करते दिखे. दोनों टीमों के बीच लंबी प्रतिद्वंद्विता रही है. 2018 में निस्हास ट्रॉफी में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था. इस कारण श्रीलंका की टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी थी. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस किया था. श्रीलंका की जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 105 रन ही बना सकी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Bangladesh, Bangladesh vs Sri Lanka, Dasun Shanaka, Kusal Mendis, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : September 02, 2022, 06:00 IST
[ad_2]
Source link