Home Sports T20 WC 2022: ऐसे तो नहीं बचेगा खिताब! जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज दहाई में भी नहीं पहुंचे, खुल गई पोल

T20 WC 2022: ऐसे तो नहीं बचेगा खिताब! जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज दहाई में भी नहीं पहुंचे, खुल गई पोल

0
T20 WC 2022: ऐसे तो नहीं बचेगा खिताब! जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज दहाई में भी नहीं पहुंचे, खुल गई पोल

[ad_1]

हाइलाइट्स

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 141 पर सिमटी
डेविड वॉर्नर ने 94 रनों की पारी खेली
रयान बर्ल ने जिम्बाब्वे की तरफ से रचा इतिहास

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप से पहले जिम्बाब्वे की टीम पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया है. जिम्बाब्वे ने तीसरे और आखिरी वनडे में सितारों से सजी ऑस्ट्रेलियन टीम को 31 ओवर में 141 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल भी दहाई का आंकड़ा पार कर सके. टीम के ओपनर वॉर्नर ने 96 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 94 रनों की पारी खेली. वहीं, मैक्सवेल ने 22 गेंदों में तीन चौके की मदद 19 रन बनाएं. जिम्बाब्वे की ओर ऑलराउंडर रयान बर्ल ने करिश्माई गेंदबाजी की. बर्ल ने सिर्फ 18 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल वॉर्नर, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एश्टन एगर जैसे बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रहे थे. वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा बाकी बल्लेबाज फेल रहे. कप्तान फिंच ने 5, स्टीव स्मिथ ने 1, स्टोइनिस ने 3 और एगर बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

जिम्बाब्वे तरफ से रयान बर्ल ने रचा इतिहास
एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 26.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन पर अच्छी स्थिति में दिख रही थी. वॉर्नर और मैक्सवेल के बीच 52 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हो चुकी थी. जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकबवा ने रयान बर्ल पर भरोसा जताया. बर्ल ने पहले तीन ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 32 गेंदों के अंदर गिर गए. बर्ल ने मैक्सवेल, एगर (0), वॉर्नर, मिचले स्टार्क (2) और जोश हेजलवुड (0) को आउट किया. रयान बर्ल जिम्बाब्वे के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट झटका हो.

रयान बर्ल के अलावा ब्रैडली इवांस ने दो जबकि सीन विलियम्स, रिचर्ड नगारा और विक्टर न्याउची ने एक-एक विकेट चटकाया. जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है.

कप्तान आरोन फिंच ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की चिंता
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच बिलकुल फॉर्म में नहीं हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में के आखिरी दो मुकाबलों में वह खाता नहीं खोल पाए थे. इसके बाद जिम्ब्बावे के खिलाफ तीन वनडे के मैचों की सीरीज में वह सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में ही होना है. ऐसे में फिंच का खराब फॉर्म डिफेंडिंग चैंपियन का खेल बिगाड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप टीम चुनने में कर दी गलती!
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड को नहीं चुना है. उनकी जगह केन रिचर्डसन को मौका दिया गया है. हालांकि, हेजलवुड काफी अच्छी फॉर्म में है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हो रहे आखिरी वनडे में अब तक तीन विकेट चटकाया है. इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में उनके 100 विकेट भी पूरे हो गए. हेजलवुड अपना 64वां वनडे मुकाबला खेल रहे हैं.

Tags: Australia, David warner, T20 World Cup 2022, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here