Home Sports पाकिस्तानियों की घटिया चाल! अर्शदीप सिंह से कैच छूटा तो कहने लगे खालिस्तानी

पाकिस्तानियों की घटिया चाल! अर्शदीप सिंह से कैच छूटा तो कहने लगे खालिस्तानी

0
पाकिस्तानियों की घटिया चाल! अर्शदीप सिंह से कैच छूटा तो कहने लगे खालिस्तानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तानियों की घटिया चाल!
अर्शदीप सिंह से कैच छूटा तो कहने लगे खालिस्तानी
बचाव में उतरे पूर्व पाक कप्तान मोहम्मद हफीज

नई दिल्ली. भारतीय टीम के 23 वर्षीय होनहार पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) मौजूदा समय में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए संयुक्त अरब अमीरात में हैं. पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे युवा तेज गेंदबाज का सिक्का बीते कल पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं चल पाया. यही नहीं मैदान में वह क्षेत्ररक्षण के दौरान भी काफी ढीले नजर आए. आखिरी ओवरों में जब मैच नाजुक परिस्थिति में थी. उस दौरान उन्होंने पाक फिनिशर आसिफ अली का आसान कैच टपका दिया. अर्शदीप ने जब अली का कैच छोड़ा उस दौरान वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. पाक बल्लेबाज ने मिले इस मौके के बाद महज आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्का की मदद से 16 रनों की बेशकीमती पारी खेली, और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट में उन्हें खालिस्तानी बताया जा रहा है. सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अंशुल सक्सेना ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए इसमें पाकिस्तान की आशंका जताई है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर के साथ विकिपीडिया पेज भी छेड़छाड़ किया गया है. उन्हें यहां खालिस्तान पंजाब का हिस्सा बताया गया है.

यह भी पढ़ें- कैप्टन रोहित शर्मा पंत पर हुए आग बबूला, ड्रेसिंग रूम में जमकर सुनाई खरी खोटी, VIDEO

अंशुल सक्सेना ने एक अन्य ट्वीट में बताया है कि, ‘यहां मैंने जो कुछ भी साझा किया यह सिर्फ नमूना है. साफतौर पर पता चल रहा है कि पाकिस्तानी यूजर्स ने अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी कहकर अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. दुखद बात यह है कि भारत के भी कुछ लोग इस जाल में फंस गए हैं और अर्शदीप को उसी तरह ट्रोल कर रहे हैं. पाकिस्तान तो यही चाहता है.’

हालांकि भारतीय क्रिकेटर के बचाव में कई खिलाड़ी सामने आए हैं. पाक टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी ट्वीट करते हुए अर्शदीप का बचाव किया है. हफीज ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भारतीय टीम के सभी प्रशंसकों से मेरा अनुरोध है कि खेल में हम सभी गलतियां करते हैं. हम सभी इंसान हैं. कृपया इन गलतियों के लिए किसी को अपमानित ना करें.’

बता दें अर्शदीप सिंह 2019 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. मौजूदा समय में वह भारतीय टीम के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में शिरकत कर रह हैं. उन्होंने देश के लिए अबतक नौ टी20 मुकाबले खेलते हुए 13 सफलता प्राप्त की है. टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 12 रन खर्च कर तीन विकेट है.

Tags: Arshdeep Singh, Asia cup, India Vs Pakistan, Khalistan, Khalistani



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here