Home Breaking News Maharashtra: एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, MLC के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार की ओर से प्रस्तावित 12 नाम वापस लिए

Maharashtra: एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, MLC के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार की ओर से प्रस्तावित 12 नाम वापस लिए

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने पिछली एमवीए सरकार द्वारा 2020 में भेजे गए 12 एमएलसी नामांकनों की सूची को वापस ले लिया है। सरकार ने नामों को वापस लेते हुए राजभवन को भी सूचित कर दिया है और कहा है कि वह इसके लिए नए नामों की सूची भेजेगी। बता दें कि पिछली एमवीए सरकार ने उन 12 नामों की लिस्ट दी थी जिन्हें राज्यपाल कोटे के तहत महाराष्ट्र विधान परिषद में नामित किया जाना था, हालांकि राज्यपाल ने दो साल से अधिक समय पहले मिली इस सूची पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया।

एमवीए सरकार की सूची में इन नेताओं का नाम था
उद्धव ठाकरे की ओर से राजभवन को भेजी गई सूची में शिवसेना कोटे से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, विजय करंजकर, नितिन बानुगड़े पाटिल और चंद्रकांत रघुवंशी, एनसीपी कोटे से एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे व गायक आनंद शिंदे और कांग्रेस कोटे से रजनीताई पाटिल, सचिन सावंत, अनिरुद्ध वांकर, मुजफ्फर हुसैन के नाम शामिल थे।

अब भाजपा और शिंदे गुट के बीच एमएलसी सीट का बंटवारा
सूत्रों के अनुसार अब एमएलसी की सीटों का बंटवारा शिंदे गुट और भाजपा के बीच होगा। भाजपा को एमएलसी की 9 सीटें दी जा सकती हैं जबकि शिंदे गुट के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि शिंदे गुट की ओर से चार सीटों का दावा किया जा रहा है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here