Home Sports सीएसके ने ‘चिन्ना थाला’ को खास अंदाज में दी संन्यास की बधाई, देखें VIDEO

सीएसके ने ‘चिन्ना थाला’ को खास अंदाज में दी संन्यास की बधाई, देखें VIDEO

0
सीएसके ने ‘चिन्ना थाला’ को खास अंदाज में दी संन्यास की बधाई, देखें VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

सीएसके ने सुरेश रैना को खास अंदाज में दी संन्यास की बधाई
विदेशों में होने वाली टी20 लीग में अब खेल सकते हैं रैना
रैना ने 15 अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया है. यानि अब वह आईपीएल (IPL) के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी शिरकत करते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि विदेशों में होने वाली टी20 लीग के लिए अब वह योग्य हो गए हैं. भारतीय स्टार के संन्यास पर सीएसके ने भी उनका एक वीडियो शेयर करते हुए भविष्य के लिए बधाई दी है. फ्रेंचाइजी ने लिखा है, ‘चिन्ना थाला के साथ संजोए गए सुपर यादों की तिजोरी.’

रैना इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में शीर्ष स्कोरिंग खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. पूर्व स्टार खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, ‘अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक परम सम्मान की बात है. मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं. मैं धन्यवाद करना चाहूंगा बीसीसीआई, यूपीसीए क्रिकेट, चेन्नई आईपीएल, राजीव शुक्ला सर और मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए.’

यह भी पढ़ें- IND vs SL: कैप्टन रोहित शर्मा की जुझारू अर्द्धशतकीय पारी, भारत ने बनाए 173 रन

बता दें सुरेश रैना 10 सितंबर से शुरू होने वाली आगामी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जहां वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में इंडियन लीजेंड्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. वह पिछले एक साल से गाजियाबाद के आरपीएल क्रिकेट मैदान में ट्रेनिंग कर रहे हैं. रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था.

Tags: Csk, Indian Cricket Team, Suresh raina



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here