[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान एशिया कप से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर दीपक चाहर को मुख्य स्क्वॉड में शामिल किया गया है. वो स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ थे. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. आवेश पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले से पहले बीमार हो गए थे. उन्हें बुखार था. इसी वजह से इस मैच में वो नहीं खेले थे. आवेश से पहले रवींद्र जडेजा भी घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए थे.
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘आवेश को बुखार है और साइनस की समस्या होने से परेशानी बढ गई है. वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकेगा. दीपक चाहर यहां है ही और उसे टीम में शामिल किया गया है. फिटनेस कारणों से दीपक को एशिया कप के मुख्य स्क्वॉड में नहीं चुना गया था. लेकिन वह रिजर्व के तौर पर टीम के साथ थे.’
सूत्र ने कहा, ‘दीपक को वापसी तो करनी ही थी. आवेश दुर्भाग्यपूर्ण हालात के कारण बाहर हुआ है और उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पहले फिट हो जाएगा.’
आवेश पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले से पहले ही उन्होंने बुखार की शिकायत की थी. तब कोच राहुल द्रविड़ ने उनकी सेहत को लेकर बताया था कि वो आवेश के जल्दी ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के दूसरे मैच में भी प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली. तभी इस बात की आशंका लगने लगी थी कि वो पूरी तरह ठीक नहीं है और शायद आगे एशिया कप में नहीं खेलेंगे.
चाहर ने पिछले महीने चोट से वापसी की है
आवेश का एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 2 मैच में 2 विकेट लिए. दोनों ही मुकाबलों में वो मंहगे साबित हुए थे. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-स्टेज के मैच में आवेश ने 2 ओवर में 19 रन दिए थे और उन्हें एक ही विकेट मिला था. वहीं, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ तो उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाए थे और सिर्फ एक विकेट हासिल किया था.
IND vs SL: कैप्टन रोहित शर्मा की जुझारू अर्द्धशतकीय पारी, भारत ने बनाए 173 रन
IND vs SL: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वाली गलती श्रीलंका के साथ दोहराई, 7 गेंद में कोहली-राहुल लौटे
आवेश के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए दीपक चाहर बैक इंजरी के कारण लंबे वक्त तक भारतीय टीम से बाहर रहे. उन्होंने पिछले महीने जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में वापसी की थी. इस दौरे पर दीपक ने अच्छी गेंदबाजी की थी. अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चाहर को प्लेइंग-XI में शामिल कर सकती है. वो नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Avesh khan, Deepak chahar, India Vs Pakistan, India Vs Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 22:25 IST
[ad_2]
Source link