Home Breaking News Amar Ujala Top News: शेख हसीना पीएम मोदी के साथ करेंगी वार्ता, इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: शेख हसीना पीएम मोदी के साथ करेंगी वार्ता, इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: शेख हसीना पीएम मोदी के साथ करेंगी वार्ता, इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। वहीं, लिज ट्रस की जीत की घोषणा के साथ ही सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कैंडल में फंसने के बाद जुलाई में प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा करने वाले वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज स्कॉटलैंड जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से अपना त्याग-पत्र सौंपेंगे। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का सुपर-4 में यह दूसरा मुकाबला होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

 

बांग्लादेश की पीएम हसीना की पीएम मोदी के साथ वार्ता आज

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। शेख हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और व्यापार को नई ऊंचाइयां देने के लिए कुशियारा नदी जल बंटवारे समेत जल प्रबंधन, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत सात समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।    पढ़ें पूरी खबर…

आज ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन

सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी में नेता पद की दौड़ विदेश मंत्री लिज ट्रस (47) ने जीत ली है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक को कड़े संघर्ष में पराजित किया। अब वह प्रधानमंत्री पद संभालेंगी। लिज ट्रस की जीत की घोषणा के साथ ही सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कैंडल में फंसने के बाद जुलाई में प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा करने वाले वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज स्कॉटलैंड जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से अपना त्याग-पत्र सौंपेंगे। ट्रस भी उनके साथ होंगी।   पढ़ें पूरी खबर…

श्रीलंका के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का सुपर-4 में यह दूसरा मुकाबला होगा। एक तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया पर वापसी करने का दबाव होगा। इस मैच में अगर टीम हारती है तो फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी।   पढ़ें पूरी खबर…

सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सुधीर-सुखविंद्र को आज कोर्ट में पेश करेगी गोवा पुलिस

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को गोवा पुलिस 10 दिन के रिमांड के बाद आज अदालत में पेश करेगी। गोवा पुलिस हिसार, गुरुग्राम से जुटाए दस्तावेजों के आधार पर रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है। वहीं, सोनाली का परिवार सीबीआई जांच को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।   पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here