Home Sports IND vs SL Pitch-Weather Report: सुपर फोर में आज भारत की भिड़ंत श्रीलंका से, जानें दुबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs SL Pitch-Weather Report: सुपर फोर में आज भारत की भिड़ंत श्रीलंका से, जानें दुबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

0
IND vs SL Pitch-Weather Report: सुपर फोर में आज भारत की भिड़ंत श्रीलंका से, जानें दुबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और श्रीलंका के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला
दुबई क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी दोनों टीमें
भारत को पिछले मैच इसी मैदान पर पाकिस्तान ने हराया है

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम करो या मरो मुकाबले में आज दुबई के मैदान में श्रीलंका से भिड़ेगी. दुबई के इस मैदान पर भारत को पिछले मुकाबले में पाकिस्तान ने हराया. वहीं, दासुन शनाका की अगुवाई में श्रीलंका की टीम पिछले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और अफगानिस्तान को तगड़ी शिकस्त दी है. भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 25 टी20 मुकाबले हुए हैं. इसमें 17 बार भारत ने जीत हासिल की है. वहीं श्रीलंका की टीम ने 7 मुकाबलों में बाजी मारी है. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप टी20 में एकमात्र भिड़ंत साल 2016 में मीरपुर में हुई है. भारत ने इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

दुबई का मौसम और पिच रिपोर्ट
दुबई में आज शाम बारिश के कोई आसार नहीं है. रात के समय आसमान खुला ही रहेगा लेकिन दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभाएगाी. Weather.com के अनुसार मंगलवार की शाम (6 सितंबर) को तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हवा की गति लगभग 11 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है. उमस 41 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है.

दुबई में अब तक 78 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. एशिया कप 2022 में यहां 4 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें तीन बार लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने जीत हासिल की है. इस मैदान पर कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगा. दूसरी पारी में ओस यहां अहम भूमिका निभाती है. पिछले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ 182 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 175 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL Asia Cup 2022 Live Streaming: भारत-श्रीलंका मुकाबला दुबई में, मोबाइल पर ऐसे देखिए LIVE

अश्विन या अक्षर, क्या कार्तिक जीत पाएंगे रोहित का भरोसा? श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, दीपक हुडा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कुसल मेडिंस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दानुष्का गुणतिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन.

श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दानुष्का गुणतिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, अशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, मसीथा पथिराना, असिता फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चांदीमल

Tags: Asia cup, Dasun Shanaka, Dubai, India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Weather Report

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here