Home Breaking News Apple को बड़ा झटका: बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री पर ब्राजील में रोक, कल होने वाली है iphone 14 की लॉन्चिंग

Apple को बड़ा झटका: बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री पर ब्राजील में रोक, कल होने वाली है iphone 14 की लॉन्चिंग

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

एपल के आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग से ठीक पहले ब्राजील ने एपल को बड़ा झटका दिया है। ब्राजील ने पूरे देश में बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा ब्राजील की सरकार ने आईफोन के साथ चार्जर ना देने को लेकर एपल पर करीब 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सरकार ने अपने एक आदेश में कहा है कि ग्राहकों को उन्हें पूरा प्रोडक्ट नहीं दिया गया। बता दें कि आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग कल यानी 7 सितंबर को होने जा रही है और उससे ठीक पहले आया सरकार का फैसला एपल के मुसीबत बन सकता है, क्योंकि नए आईफोन भी बिना चार्जर के ही बिकने वाले थे।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने Apple को iPhone 12 और नए मॉडल की बिक्री बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही उन सभी iPhone मॉडल की बिक्री को बंद करने का आदेश दिया है जो चार्जर के साथ नहीं आते हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि फोन के साथ चार्जर ना देना उपभोक्ताओं के खिलाफ जानबूझकर भेदभावपूर्ण व्यवहार के अंतर्गत आता है।

एपल ने 2020 में iPhone 12 के लॉन्च के साथ चार्जर को फोन के साथ देना बंद कर दिया था। कंपनी का कहना है कि यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए उठाया गया है। एपल के इन तर्कों को कथिततौर पर न्याय मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि फोन के साथ चार्जर ना देने से पर्यावरण के लिए सुरक्षा का कोई सबूत नहीं है।

बता दें कि 7 सितंबर को Apple iPhone 14 सीरीज को लॉन्च करने वाला है जिसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। नए आईफोन के अलावा एपल वॉच सीरीज 8 को भी लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि आईफोन के साथ इस बार सबसे बड़ा बदलाव नॉच को लेकर होगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here