[ad_1]
हाइलाइट्स
राफेल नडाल यूएस ओपन 2022 से हुए बाहर
नडाल को चौथे दौर में फ्रांसेस टियाफो ने हराया
नडाल अब तक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं
नई दिल्ली. फ्रांसेस टियाफो ने राफेल नडाल का ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में पिछले 22 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान थाम कर पहली बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. टियाफो ने आर्थर ऐस स्टेडियम में खेले गए चौथे दौर के मुकाबले में नडाल को 6-4, 4-6, 6-4, 6-3 से हराया. टियाफो इस जीत से अभिभूत थे. टियाफो अभी 24 वर्ष के हैं और उन्हें अमेरिकी ओपन में 22वीं वरीयता दी गई है. वह एंडी रोडिक (2006) के बाद इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के अमेरिकी खिलाड़ी हैं.
नडाल पर जीत के बाद टियाफो ने कहा,‘‘ मुझे ऐसा लग रहा था जैसे दुनिया थम गई है. एक मिनट के लिए मैंने कुछ नहीं सुना.’’ टियाफो का सामना अब आंद्रे रुबलेव से होगा, जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त कैमरन नोरी को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया. नडाल ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह टूर्नामेंट से हट गए थे.
अमेरिकी ओपन में चार बार के चैंपियन नडाल इसके बाद केवल एक टूर्नामेंट में खेल पाए थे. महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके जूल नेमीयर को 2-6, 6-4, 6-0 से हराया. वह पहली बार फ्लशिंग मीडोज में क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं.
स्वियातेक का सामना अब आठवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा जिन्होंने दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वीतोवा को आसानी से 6-3, 6-2 से पराजित किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Rafael Nadal, Sports news, Tennis, US Open
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 10:57 IST
[ad_2]
Source link