Home Breaking News Brahmastra: रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ का नंबर आठ से है खास कनेक्शन, आलिया भट्ट को भी है पसंद

Brahmastra: रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ का नंबर आठ से है खास कनेक्शन, आलिया भट्ट को भी है पसंद

0
Brahmastra: रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ का नंबर आठ से है खास कनेक्शन, आलिया भट्ट को भी है पसंद

[ad_1]

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और स्टार प्रमोशन में अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। अयान मुखर्जी की ये फिल्म इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ी एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। अयान मुखर्जी ने जब इस फिल्म की घोषणा की थी तब फैंस काफी खुश थे, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म को रिलीज होने में करीब पांच साल का समय लग गया। आखिरकार अब ‘ब्रह्मास्त्र’ इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फैंस भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि 8 सितंबर को फैंस के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग का खास इंजजाम किया गया है।

ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग 8 सितंबर को रखने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई बार इस बारे में बता चुके हैं कि 8 रणबीर का लकी नंबर है। रणबीर-आलिया ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ फिल्म देखते नजर आ रहे थे। इसी समय टीम ने इस बात की घोषणा की थी कि वह 8 सितंबर को फैंस के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है, क्योंकि ये रणबीर का फेवरेट नंबर भी है। 

इस दौरान अयान मुखर्जी भी कहते हैं कि हम इस फिल्म को दर्शकों के साथ देखना और अनुभव करना चाहते हैं, इसलिए फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर में भी आठ नंबर को लेकर रेफरेंस दिया गया है। ट्रेलर में एक जगह देखा जा सकता है कि रणबीर आलिया को आग से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने एक अस्त्र का इस्तेमाल किया है, जो करीब से देखने पर एक इनफिनिटी के निशान जैसा दिखता है। 

फिल्म के ट्रेलर में सभी अस्त्रों के बारे  में बताया गया है, जिन्हें प्राप्त करने की कोशिश करने वाली डार्क एनर्जी कुल आठ तत्वों के बराबर होती है। जो एक बार फिर आठ के बारे में रेफरेंस देता है। बता दें कि रणबीर की कई चीजों में आठ नंबर दिखाई देता है। उनकी फुटबॉल जर्सी से लेकर गाड़ियों के नंबर तक में आठ नंबर नजर आता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here