[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
CUET UG 2022 Answer Key Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) उत्तर कुंजी 2022 जल्द ही जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एनटीए द्वारा शुक्रवार, नौ सितंबर को सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी जारी करने की संभावना है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी का सीधा लिंक सक्रिय हो जाने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in और nta.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link