[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का रोमांच मिलेगा. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई वनडे कप्तान एरॉन फिंच का आखिरी मुकाबला है. उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. हालांकि, वह अभी टी20 इंटरनेशनल का हिस्सा रहेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद वह इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले सकते हैं. तीसरे मुकाबले में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस नहीं खेलेंगे. वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया ने आराम दिया है. वहीं, स्टोइनिस चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले और दूसरे वनडे में जीत हासिल की है. आज उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 सितंबर (रविवार) को खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला केर्न्स में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला किस समय खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सुबह 9.50 बजे से खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप (SonyLIV app) पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.
एशिया का किंग कौन? कब, कहां देख पाएंगे पाकिस्तान-श्रीलंका फाइनल, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया की टीम: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिंश और सीन एबॉट.
न्यूजीलैंड की टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), फिन एलन, केन विलियमनस (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, डेवॉन कॉनवे, मैट हैनरी, माइकल ब्रेसवेल और बेन सियर्स.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aaron Finch, Australia, Australia vs New Zealand, Kane williamson, Live Streaming, New Zealand
FIRST PUBLISHED : September 11, 2022, 07:04 IST
[ad_2]
Source link