Home Breaking News Raju Kher Birthday: भाई अनुपम खेर जैसा नाम नहीं कमा पाए राजू खेर, सपोर्टिंग रोल्स तक रह गए सीमित

Raju Kher Birthday: भाई अनुपम खेर जैसा नाम नहीं कमा पाए राजू खेर, सपोर्टिंग रोल्स तक रह गए सीमित

0
Raju Kher Birthday: भाई अनुपम खेर जैसा नाम नहीं कमा पाए राजू खेर, सपोर्टिंग रोल्स तक रह गए सीमित

[ad_1]

फिल्म अभिनेता और निर्देशक राजू खेर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि राजू खेर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के छोटे भाई हैं। राजू खेर ने फिल्मों में कई शानदार सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं। फिल्मों के अलावा राजू खेर छोटे पर्दे का भी जाना-पहचाना नाम रहे हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अहम रोल निभाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1999 में चर्चित टीवी शो ‘संस्कार’ का निर्दशन भी बखूबी किया। आइए जानते हैं राजू खेर के बारे में…

राजू खेर का जन्म 11 सितंबर 1957 को कश्मीर के बारामूला में हुआ। बता दें कि राजू खेर ने वर्ष 1998 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म वर्ष 1998 में आई ‘गुलाम’ थी। इसके बाद कई शानदार फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का रंग जमाया। वह ‘शूट आउट एट वडाला’, ‘देली बेली’, ‘जंगल’, ‘सैलाब’, ‘उम्मीद’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘ब्लैक होम’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘बर्दाश्त’, ‘शिनाख्त’ सहित कई फिल्मों में यादगार रोल कर चुके हैं। राजू खेर ने कई चर्चित टीवी शोज में भी काम किया। वह ‘जाने भी दो यारों’, ‘तेरे घर के सामने’, ‘कुलदीपक’, ‘ये कहां आ गए हम’, ‘अभी तो मैं जवान हूं’, ‘कहां से कहां तक’, ‘कर्म’, जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके यादगार किरदार…

‘जंगल’ (2000)

राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म में राजू खेर ने मिस्टर मल्होत्रा का रोल प्ले किया था। फिल्म में राजू का रोल छोटा था, लेकिन काफी प्रभावी है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, फरदीन खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य रोल में नजर आए।

‘देली बेली’ (2011)

इस फिल्म में राजू खेर ने एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी के किरदार सोनिया मेहरा के पिता जुबिन मेहरा का रोल प्ले किया। फिल्म में उनका रोल कॉमिक था। इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर, वीर दास स्टारर इस फिल्म में राजू खेर का रोल काफी पसंद किया गया। 

‘ड्रीम्स’ (2005)

इस फिल्म में राजू खेर ने फीमेल लीड किरदार पूजा के पिता का रोल अदा किया। बता दें कि फिल्म में पूजा का रोल एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने निभाया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here