Home Sports एशिया कप फाइनल में श्रीलंका से क्यों मिली हार? पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने गिनाईं गलतियां

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका से क्यों मिली हार? पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने गिनाईं गलतियां

0
एशिया कप फाइनल में श्रीलंका से क्यों मिली हार? पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने गिनाईं गलतियां

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर जीता खिताब.
यह श्रीलंका का छठा एशिया कप खिताब है.
अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच हार गई थी श्रीलंकाई टीम.

दुबई. पाकिस्तान रविवार 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार गया. पाकिस्तान दासुन शनाका एंड कंपनी द्वारा निर्धारित 171 रनों के लक्ष्य से 23 रन दूर रह गए और इस तरह से मैच में टॉस जीतने का फायदा उठाने वे नाकाम रहे. हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने फाइनल मैच में अपनी टीम की गलतियों के बारे में बात की और कहा कि उनके अभियान में केवल दो खिलाड़ी मोहम्मद नवाज और नसीम शाह ही पॉजिटिव नजर आए.

बाबर ने मैच में हार के बाद बोला, ‘श्रीलंका को शानदार क्रिकेट खेलने के लिए बधाई. हम पहले आठ ओवरों तक उन पर हावी रहे, लेकिन भानुका राजपक्षा को जो साझेदारी मिली वह अद्भुत थी.’ उन्होंने आगे कहा, यह मैच के लिए सही विकेट था और दुबई में खेलना हमेशा अच्छा होता है. हमने अपनी ताकत के अनुसार बल्लेबाजी नहीं की. हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 15-20 अतिरिक्त रन दिए और आखिर में अच्छा नहीं कर सके.’

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने चेन्नई सुपर किंग्स से लिया पाकिस्तान के खिलाफ जीत का मंत्र

फाइनल में पाकिस्तान की हार पर बाबर आजम ने कहा, ‘हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं. एक फाइनल में, गलतियां भारी पड़ती हैं. हमारी फील्डिंग सही नहीं थी और बल्लेबाजी को भी अंत तक अच्छे से नहीं ले जा सके. लेकिन रिजवान, नसीम और नवाज ने अच्छा खेल दिखाया.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैच में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन यह अच्छा होगा यदि हम कम गलतियां करें.’

श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर जीता खिताब
श्रीलंका ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप 2022 का खिताब जीत लिया. यह श्रीलंका का छठा एशिया कप खिताब है. अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला गेम हारने के बाद, उन्होंने बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान और फिर पाकिस्तान को हराकर 2022 एशिया कप जीता.

श्रीलंका को छठी बार एशिया कप खिताब दिलाने वाले 5 हीरो, लंबे समय तक याद रहेगा इनका कमाल

भानुका राजपक्षे (45 गेंद पर नाबाद 71 रन) और वानिंदु हसरंगा (21 गेंद पर 36 रन) की आक्रामक पारी ने श्रीलंका को 20 ओवरों में 170/6 पर पहुंचा दिया. क्रीज पर रहने के दौरान राजपक्षे और हसरंगा के अलावा, धनंजय डी सिल्वा (21 गेंद पर 28) और चमिका करुणारत्ने (14 गेंद पर नाबाद 14) ने भी श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. पाकिस्तान के लिए, हारिस रऊफ (3/29) तीन विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे, जबकि इफ्तिखार अहमद (1/21), शादाब खान (1/28) और नसीम शाह (1/40) ने एक-एक विकेट लिया.

Tags: Asia cup, Babar Azam, Pakistan, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here