[ad_1]
नई दिल्ली. भारत के उभरते बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 से पहले गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ दिया है. गिल आईपीएल 2022 में गुजरात की ओर से खेले थे. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनी थी. गिल ने 16 मैचों में 483 रन ठोके थे. गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गिल को आगे के सफर के लिए शुभकामना दी है. गिल को आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम ने 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. गिल गुजरात से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे.
गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने अपने ट्वीट में शुभमन गिल को टैग करते हुए लिखा, “आपका यह सफर यादगार रहा है.आपको आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं.” गिल ने भी इस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए हार्ट वाली इमोजी बनाई है. हालांकि, अब तक ये साफ नहीं है कि ये ट्वीट किसी प्रमोशन का हिस्सा है या गिल गुजरात को अलविदा कह चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 17:12 IST
[ad_2]
Source link