Home Sports T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आधी हो जाएगी रोहित की टेंशन! Australia के खिलाफ सिर्फ करना होगा ये काम

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आधी हो जाएगी रोहित की टेंशन! Australia के खिलाफ सिर्फ करना होगा ये काम

0
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आधी हो जाएगी रोहित की टेंशन! Australia के खिलाफ सिर्फ करना होगा ये काम

[ad_1]

T20 World Cup Indian Team: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ टीम संयोजन तलाशने की कोशिश करेंगे. अब भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने एक ट्वीट कर भारतीय टीम को बड़ी सलाह दी है, जिससे टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप में टेंशन आधी हो सकती है. आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

वसीम जाफर ने दी ये सलाह 

भारत के पूर्व क्रिकेटर और घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार बल्लेबाज वसीम जाफर ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए हार्ड और बेहतर उछाल भरी पिचें हों (मौसम की स्थिति निश्चित रूप से अनुमति देती है) ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले हार्ड उछाल वाली पिचें तैयारी के लिए बेहतर कारगर होंगी.’

वर्ल्ड कप में मिलेंगी उछाल वाली पिचें 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होना है. ऑस्ट्रेलिया में पिचें हमेशा से ही फास्ट बॉलर्स की मददगार होती हैं. इन पिचों पर घास छोड़ी जाती है ताकि तेज गेंदबाजों को मदद मिल सके. वहीं, गेंद वहां कमर से ऊपर आती है. इसी वजह से टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सपाट पिचों की बजाय. तेज पिचों का इस्तेमाल करेगी, तो उसके लिए फायदा होगा. 

खिताब जीतने की प्रबल दावेदार 

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से ही टीम इंडिया इस ट्रॉफी से महरूम है. सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है. भारत के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो खिताब की दहलीज पर पहुंचा सकते हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here