[ad_1]
हाइलाइट्स
मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव को इन जगहों पर बल्लेबाजी करना पसंद
बताया उनका बल्ला इन जगहों पर ज्यादा मैच कंट्रोल करने की देता है इजाजत
भारतीय टीम के लिए 41 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं सूर्यकुमार
नई दिल्ली. भारतीय टीम के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा नाम कमाया है. यादव के बेहतरीन बल्लेबाजी की पूरी दुनिया कायल है. हाल ही में 32 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम में अपनी फेवरेट बल्लेबाजी क्रम के बारे में खास बातचीत की है. स्टार खिलाड़ी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि वह किसी भी क्रम पर और किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि जब वह पहले, तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो उनका बल्ला मैच पर ज्यादा कंट्रोल करने की इजाजत देता है. उन्होंने बताया कि वह खुद इन क्रमों पर ज्यादा बल्लेबाजी का लुत्फ भी उठाते हैं.
भारतीय बल्लेबाज ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि, ‘ मैच के दौरान मैं अक्सर सात से 15 ओवरों के बीच बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरता हूं. इस बीच में बल्लेबाजी के दौरान पॉजिटिव सोच रखता हूं.’ यादव ने आगे कहा कि, चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करना आसान कार्य नहीं है. यह बेहद ही चैलेंजिंग पोजीशन है. शायद यही वजह है कि मुझे इस क्रम पर बल्लेबाजी करना पसंद है.
यह भी पढ़ें- पैट कमिंस टीम इंडिया के खिलाफ T20 सीरीज में किसकी बल्लेबाजी देखने को हैं बेचैन? जानिए
मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज ने अपने शॉट सेलेक्शन के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी के दौरान कवर्स के ऊपर से और पॉइंट की दिशा में शॉट लगाना पसंद करता हूं. मैं सिंगल लेने में भी यकीन रखता हूं, जिससे स्कोर बोर्ड चलता रहे. मैच के दौरान मैं खुद को ज्यादा दबाव में नहीं लाता, जिससे मैं मैच को नियंत्रण कर पाता हूं.’
बता दें यादव ने देश के लिए अबतक 41 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 38 पारियों में 1151 रन निकले हैं. यादव के नाम वनडे क्रिकेट में 13 मैच की 12 पारियों में 34.0 की औसत से 340 और टी20 क्रिकेट के 28 मैच की 26 पारियों में 36.9 की औसत से 811 रन दर्ज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Indian Cricket Team, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 16:33 IST
[ad_2]
Source link