Home Sports Team India: पाकिस्तान नहीं, T20 World Cup में भारत के लिए खतरा बनेंगी ये 2 टीमें! रोहित को रहना होगा अलर्ट

Team India: पाकिस्तान नहीं, T20 World Cup में भारत के लिए खतरा बनेंगी ये 2 टीमें! रोहित को रहना होगा अलर्ट

0
Team India: पाकिस्तान नहीं, T20 World Cup में भारत के लिए खतरा बनेंगी ये 2 टीमें! रोहित को रहना होगा अलर्ट

[ad_1]

Indian Team In T20 World Cup: भारत ने अपना एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप का खिताब साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था. तब से टीम इंडिया इस खिताब से महरूम है. सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. अगर भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी जीतनी है, तो उसे 2 धाकड़ टीमों से पार पाना होगा. ये टीमें पाकिस्तान (Pakistan) से भी खतरनाक हैं और भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सपना तोड़ सकती हैं. 

इस टीम के पास हैं खतरनाक गेंदबाज 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 इस बार ऑस्ट्रेलिया (Australia) की धरती पर आयोजित हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच की कप्तानी में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में वह ट्रॉफी बचाने मैदान पर उतरेंगे. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी लाइन अप बहुत ही मजबूत है. उनके पास पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और एडम जांपा जैसे खतरनाक गेंदबाज हैं, जो किसी भी बैटिंग ऑर्डर को धराशाई कर सकते हैं. वहीं, उनके पास डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच जैसे धाकड़ ओपनर्स हैं. भारतीय टीम को अगर टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना है, तो ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से पार पाना होगा. 

इस टीम ने दो बार जीता है खिताब 

वेस्टइंडीज (West Indies) पूरी दुनिया में इकलौती ऐसी टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दो बार अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज ने साल 2012 और साल 2016 में ICC टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ हमेशा से ही आतिशी बैटिंग में फेमस हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. वेस्टइंडीज की टीम में निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर और जेसन होल्डर शामिल हैं. ये खिलाड़ी विस्फोटक बैटिंग करते हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी दुनिया की सभी लीगों में खेलते हैं. ऐसे में वह दूसरे प्लेयर्स का खेल अच्छे से पहचानते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपना दिन होने पर किसी भी विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकते हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here