Home Sports T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI की तगड़ी ‘चाल’, ये 4 खिलाड़ी भी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का सफर

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI की तगड़ी ‘चाल’, ये 4 खिलाड़ी भी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का सफर

0
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI की तगड़ी ‘चाल’, ये 4 खिलाड़ी भी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का सफर

[ad_1]

Team India, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान भी हो चुका है, इसी बीच बीसीसीआई ने एक और बड़ा फैसला लिया है. 15 खिलाड़ियों वाली टीम के साथ 4 और खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का प्लान बनाया बनाया गया है. ये खिलाड़ी जरुरत पड़ने पर टीम के स्क्वाड का हिस्सा भी बनेंगे. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI का प्लान 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम के अलावा 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में भी रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबित के चारों खिलाड़ी भी मुख्य टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई ने फैसला किया है कि स्टैंडबाय खिलाड़ी टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह टीम के लिए उपलब्ध हो. आपको बता दें कि आईसीसी केवल 15 खिलाड़ी (लिस्टेड) और सपोर्ट स्टाफ के ट्रैवल आदि का ही खर्चा देता है. 

ये हैं 4 स्टैंडबाय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टैंडबाय खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को शामिल किया है. ये चारों खिलाड़ी 6 अक्टूबर को टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस भी खेलेगी. 

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा मैच 27 अक्टूबर को ग्रुप ए की रनर अप के साथ, तीसरा मैच 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद चौथा मैच 2 नवंबर बांग्लादेश के साथ और पांचवा मैच 6 नवंबर को ग्रुप बी की विनर के साथ खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा. वहीं, सेमीफाइनल का आयोजन 9 और 10 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और एडिलेड ओवल में होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विककीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, वाई चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, बी कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here