[ad_1]
हाइलाइट्स
एमएस धोनी और युवराज सिंह की तस्वीर उनके फैंस को चौंका रही है.
लंबे वक्त के बाद वर्ल्ड चैंपियंस को एक साथ देख उनके फैंस काफी खुश भी हैं.
सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर अपने फैंस को सरप्राइज कर देते हैं. इस बार उन्होंने अपने पुराने पार्टनर युवराज सिंह के साथ सामने आकर सभी को चौंका दिया है. लंबे वक्त के बाद दोनों वर्ल्ड चैंपियंस को एक साथ देख उनके फैंस काफी खुश भी हैं, और सोशल मीडिया पर प्यार बरसा रहे हैं. वह मीम्स शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जहां धोनी कप्तान थे तो वहीं युवराज सिंह सबसे अहम खिलाड़ी.
फैंस पुरानी तस्वीरे share कर रहे हैं और दोनों के बारे में लिख रहे हैं.
इस बात में जरा भी शक नहीं है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) क्रिकेट के बड़े स्टार्स हैं. हाल में ही इन दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई. दोनो लेजेंड्स एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आए. टीम इंडिया के इन पूर्व क्रिकेटर्स के बीच लंबे वक्त के बाद ऐसी मुलाकात हुई होगी क्योंकि युवराज अब आईपीएल नहीं खेलते हैं और मैदान में उनकी मुलाकात माही के साथ नहीं होती है.
फैंस उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं… दोनों की जोड़ी इवरलास्टिंग है.
धोनी-युवराज की मुलाकात से फैंस की बल्ले-बल्ले
एमएस धोनी और युवराज सिंह की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, लोग इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं. युवी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो वर्ल्ड कप (World Cup) के अपने पुराने पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फोटो शेयर कर रहे हैं और उनके बारे में लिख रहे हैं. बता दें कि आज वह दिन है, जब युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे.
फैंस दोनों खिलाड़ियों को महान बता रहे हैं. कोई उन्हें ऑल टाइम ग्रेट बता रहा है.
हिट रही है चैंपियंस की जोड़ी
क्रिकेट के मैदान में एमएस धोनी और युवराज सिंह की बैटिंग पार्टनरशिप को आज भी फैंस याद करना नहीं भूलते. इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड पर 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 का चैंपियन बनाया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Cricketer yuvraj singh, Ms dhoni, Off The Field, Social Media Viral, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 19:35 IST
[ad_2]
Source link