[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में पहला टी20 खेला जाएगा
रोहित शर्मा की टीम इंडिया की जीत की प्रबल संभावना
एक भारतीय बल्लेबाज ही विपक्षी टीम को हराने के लिए काफी
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में अब महीने भर से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में हर टीम पूरे जी-जान से टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी है. टीम इंडिया भी पीछे नहीं है. टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलकर अपनी कमियों को दूर कर लेना चाहती है. इसी कड़ी में मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज का मोहाली में आगाज होगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने जमकर तैयारी की है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर यहां आई है. वहीं, टीम इंडिया एशिया कप में हारकर लौटी है. ऐसे में भारत जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा. इसके लिए मोहाली से बेहतर कोई मैदान नहीं हो सकता है.
पिछले 13 साल से भारतीय टीम ने मोहाली में एक भी टी20 नहीं गंवाया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीतने की उम्मीद ज्यादा है. वैसे भी, कंगारू टीम 4 अहम खिलाड़ियों मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर और मिचेल स्टार्क के बिना यहां आई है. यह भी भारत की जीत की उम्मीदों को बढ़ाने वाली बात है.
भारत ने मोहाली में अब तक 3 टी20 खेले हैं और तीनों में ही उसे जीत हासिल हुई है. भारत ने इस मैदान पर पिछला टी20 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने 6 गेंद रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी. इससे पहले, 2016 में मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर हुई थी. तब भी भारत ने 5 गेंद रहते 6 विकेट से जीत हासिल की थी. भारत ने पहली बार मोहाली में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच जीता था. यानी 13 साल से भारत इस मैदान पर टी20 मुकाबला नहीं हारा है.
भारत मोहाली में एक भी टी20 नहीं हारा
भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में विराट जीत की संभावना इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यहां विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. वो अकेले ही विरोधी टीम पर भारी पड़े हैं. 2019 और 2016 दोनों ही मौकों पर जब भारत ने मोहाली में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराया. तब विराट कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली थी.
विराट ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 82 रन ठोके थे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 साल पहले 52 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली थी. मोहाली में टी20 में सबसे अधिक रन विराट ने ही बनाए हैं. उन्होंने 2 मैच में करीब 150 के स्ट्राइक रेट से 154 रन ठोके हैं.
IND vs AUS: राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली, जानें कितने रन दूर
VIDEO: टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने के लिए तैयार विराट का यार, उल्टे-सीधे सब तरीके से मारेगा
2019 में ऑस्ट्रेलिया ने दो टी20 हराए थे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में 7 टी20 खेले हैं. इसमें से 4 में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 3 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. इसमें से 2 मुकाबले तो उसने 2019 के ही दौरे पर जीते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम इस सीरीज में उस हार का बदला भी लेना चाहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 19:30 IST
[ad_2]
Source link