[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान को टी20 में दूसरी बार मिली 10 विकेट से जीत
पिछले साल टीम इंडिया को भी दी थी करारी शिकस्त
नई दिल्ली. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) भी पाकिस्तान की जीत पर गदगद दिखे. पाकिस्तान ने कराची में खेले गए दूसरे टी20 में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया. टीम को टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार 10 विकेट से जीत मिली है. इसी के साथ उसने पिछले दिनों टी20 एशिया कप में अपने खराब प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 199 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य को 19.3 ओवर में बिना विकेट के हासिल कर लिया. बाबर आजम 110 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का दूसरा शतक है. वहीं मोहम्मद रिजवान 88 रन बनाकर आउट नहीं हुए.
शहबाज शरीफ ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, 152/0, और अब 203/0. बाबर और रिजवान को बधाई. अब आप इससे पूछेंगे कि उन्होंने भारत को जिक्र यहां कहां किया, तो हम आपको पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप की याद दिलाते हैं. तब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बिना विकेट के 152 रन बनाकर जीत हासिल की थी. तब वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम पहली बार टीम इंडिया को हराने में सफल हुई थी. पाक पीएम इसी की बात कर रहे हैं.

भारत को लगा होगा झटका
शहबाज शरीफ के ट्वीट पर लोगों ने भारत को लेकर रिएक्शन भी दिए. एक ने लिखा, पीएम रॉक, इंडिया शॉक. वहीं एक अन्य ने लिखा, क्या जवाब हैं. हालांकि कुछ लोग उनसे असहमत भी दिखे और कहा कि बतौर पीएम उनसे इस तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती. रिश्ते भी जरूरी होते हैं. एक अन्य लिखा कि इस ट्वीट के बाद इंडिया में हंगामा मच गया होगा. मालूम हो कि भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 एशिया कप में अच्छा नहीं रहा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में भी उसे हार मिली है.

बाबर, रिजवान और पाकिस्तान जैसा टी20 में कोई नहीं, आलोचनाओं का कुछ इस तरह दिया करारा जवाब
जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज ने कहा कि हमें अपनी टीम पर विश्वास था. आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि आप हर रोज एक तरह का प्रदर्शन नहीं कर सकते. इसमें उतार-चढ़ाव आते हैं. लेकिन जो आपके चाहते हैं, वो हमेशा आपके साथ खड़े होते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Babar Azam, England, Pakistan, Pakistan vs England
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 07:33 IST
[ad_2]
Source link