[ad_1]
दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुड़गांव में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंदकर दिए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे। गुजरात के एकता नगर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। साथ ही एफएमसीजी उद्योगों में अवैध कारोबार की वजह से 2019-20 में कर के रूप में सरकारी खजाने को 58,521 करोड़ रुपये की चपत लगी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुड़गांव में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम यह सूचना जारी की। पढ़ें पूरी खबर…
पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे। गुजरात के एकता नगर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। सम्मेलन में वन्यजीव संरक्षण पर विशेष जोर देने के साथ ही वन क्षेत्र बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 23 और 24 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में छह सत्र होंगे। इनमें लाइफ, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां, पर्यावरण परियोजनाओं के लिए एकल खिड़की निकासी सुविधा से जुड़ी परिवेश योजना, वन प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण व रोकथाम, वन्यजीव प्रबंधन और प्लास्टिक और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
FMCG से जुड़े पांच उद्योगों ने सरकार को लगाई चपत
रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी), तंबाकू उत्पाद, मोबाइल फोन और शराब सहित पांच प्रमुख उद्योगों में अवैध कारोबार की वजह से 2019-20 में कर के रूप में सरकारी खजाने को 58,521 करोड़ रुपये की चपत लगी है। उद्योग मंडल फिक्की ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि 2019-20 में इन उद्योगों में अवैध कारोबार का आकार 2.60 लाख करोड़ से थोड़ा अधिक था। फिक्की ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच प्रमुख उद्योगों में अवैध कारोबार की वजह से 2019-20 के दौरान करीब 16 लाख लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…
मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज देश के अन्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के इंदौर और छिंदवाड़ा जबलपुर में घने काले बादल छाए रह सकते हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गुजरात में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 26 सितंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 24 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जानें देश के अन्य हिस्सों में क्या है बारिश का हाल…
[ad_2]
Source link