[ad_1]
कपिल शर्मा के शो में हमेशा टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों या फिर शोज का प्रमोशन करने आते हैं लेकिन इस हफ्ते कपिल शर्मा का शो काफी खास होने वाला है। कपिल शर्मा अपने शो के अपकमिंग एपिसोड में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आएंगे। इस दौरान उनका साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 11 मशहूर कमेडियन देंगे। इस मौका का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसमें सभी लोग हंसते हंसते राजू श्रीवास्तव को याद कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हमारे प्यारे राजू भाई को श्रद्धांजलि. इसी हफ्ते केवल पर।’ सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। विंदू दारा सिंह ने लिखा, ‘नमन हम उन्हें प्यार करेंगे और उसे हमेशा याद रखेंगे।’ राहुल वैद्य ने लिखा, ‘राजू भाई।’ इसके अलावा, फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि 10 अगस्त को जब राजू श्रीवास्तव वर्कआउट कर रहे थे तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। उन्हें बचाने के लिए लाखों की संख्या में लोग दुआ मांग रहे थे। लेकिन किसी भी तरह से उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया। 42 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ने के बाद वो चल बसे।
[ad_2]
Source link