[ad_1]

वडोदरा में भीषण हादसा।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां, वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास एक ऑटोरिक्शा और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई वहीं, सात अन्य घायल हो गए हैं। वहीं जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिला कलेक्टर एपी गोर ने हादसे की जानकारी दी है। वहीं, पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।
Gujarat | 7 people dead, 7 injured in a collision between an autorickshaw and a trailer truck near Air Force Station Darjipura in Vadodara pic.twitter.com/G2WbGsRULN
— ANI (@ANI) October 4, 2022
पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘वडोदरा जिले में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है और घायल को शीघ्र स्वस्थ लाभ हो हर मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
[ad_2]
Source link