Home Sports IND vs SA: तीसरे टी20 में ये 2 खतरनाक खिलाड़ी लेंगे कोहली-राहुल की जगह, ऐसी होगी भारत की Playing 11!

IND vs SA: तीसरे टी20 में ये 2 खतरनाक खिलाड़ी लेंगे कोहली-राहुल की जगह, ऐसी होगी भारत की Playing 11!

0
IND vs SA: तीसरे टी20 में ये 2 खतरनाक खिलाड़ी लेंगे कोहली-राहुल की जगह, ऐसी होगी भारत की Playing 11!

[ad_1]

India vs South Africa, 3rd T20 Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से इंदौर में खेला जाएगा. तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है. ऐसे में टीम इंडिया तीसरे टी20 मैच में भी साउथ अफ्रीका को मात देकर उनका पूरी तरह 3-0 से सफाया करना चाहेगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आखिरी टी20 मैच के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उप कप्तान लोकेश राहुल को आराम देने का फैसला किया है. ऐसे में टीम इंडिया में दो खतरनाक खिलाड़ियों की एंट्री होने जा रही है. आइए एक नजर डालते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. 

ओपनिंग जोड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उतर सकते हैं. राहुल को आराम दिए जाने के बाद ऋषभ पंत को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है. टीम इंडिया में कोई दूसरा रिजर्व बल्लेबाज नहीं है और ऐसे में शाहबाज अहमद या दो तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज या उमेश यादव में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

नंबर 3

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को एंट्री मिलेगी. श्रेयस अय्यर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 7 अगस्त 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए 40 गेंदों पर 64 रन ठोक दिए थे. श्रेयस अय्यर ने अपने दम पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी का कोई मुकाबला ही नहीं है. यही वजह कि बल्लेबाजी में भी श्रेयस अय्यर का योगदान टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है.

नंबर 4

सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल साबित हो रहा है. कप्तान रोहित सूर्यकुमार यादव से इतने अधिक प्रभावित हैं कि उन्हें सीधे पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को टीम के टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में खिलाने के बारे में सोच रहे हैं.

नंबर 5

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बैटिंग ऑलराउंडर शाहबाज अहमद का नंबर 5 पर उतरना तय माना जा रहा है. शाहबाज अहमद एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. शाहबाज अहमद ने आईपीएल में 29 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 18.6 की औसत और 118.72 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में शाहबाज अहमद ने 13 विकेट लिए हैं. शाहबाज अहमद का इकोनॉमी रेट 8.58 का है. वहीं, 7 रन देकर 3 विकेट शाहबाज अहमद का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस रहा है.

नंबर 6 और विकेटकीपर 

मिडिल ऑर्डर में नंबर 6 के लिए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का चयन होना तय है. ऋषभ पंत को सीरीज में अब तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है. दिनेश कार्तिक को दूसरे टी20 में सात गेंद खेलने को मिली और वह भी बल्लेबाजी का अधिक समय मिलने की उम्मीद कर रहे होंगे.

नंबर 7

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नंबर 7 पर उतरना तय माना जा रहा है. अक्षर पटेल गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी ताबड़तोड़ अंदाज से करते हैं. अक्षर पटेल गेंद से भी मैच को पलट सकते हैं. अक्षर पटेल एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं.

स्पिन डिपार्टमेंट

स्पिन डिपार्टमेंट में रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. लाल गेंद के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अब तक सीरीज में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं और टीम को बीच के ओवरों में उनसे विकेट की उम्मीद होगी.

ये होंगे तेज गेंदबाज 

तेज गेंदबाजों के लिए इस प्लेइंग इलेवन में दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को जगह दी जाएगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से हर हाल में बाहर कर देंगे. तीसरे टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा हर्षल पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका देना चाहेंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन:

ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here