Home Breaking News ANALYSIS: फॉर्म में लौटा भारतीय टॉप ऑर्डर, चारों बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए, डेथ ओवर बॉलिंग अब भी चिंता का विषय

ANALYSIS: फॉर्म में लौटा भारतीय टॉप ऑर्डर, चारों बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए, डेथ ओवर बॉलिंग अब भी चिंता का विषय

0
ANALYSIS: फॉर्म में लौटा भारतीय टॉप ऑर्डर, चारों बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए, डेथ ओवर बॉलिंग अब भी चिंता का विषय

[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 में 16 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरा मैच चार अक्तूबर को इंदौर में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 221 रन ही बना सकी। इस मैच में 40 ओवर में कुल 458 रन बने।

इस हाईस्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। हालांकि, डेथ ओवर में दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारतीय गेंदबाज ज्यादा महंगे साबित हुए। इसी महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।


वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों के लिए आखिरी टी20 सीरीज है, लेकिन टीम इंडिया के लिए डेथ ओवर बॉलिंग की समस्या बढ़ती ही जा रही है। भारत ने इस मैच में आखिरी पांच ओवर में 82 रन लुटा दिए। 19वां ओवर एकबार फिर टीम इंडिया के लिए घातक साबित हुआ। आइए इस मैच के बारे विस्तार से जानते हैं…
सकारात्मक
भारत के लिए सबसे अच्छी बात टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फॉर्म में आना रहा। टॉप ऑर्डर में भारत के चारों बल्लेबाजों ने 40+ रन बनाए। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 96 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। राहुल 28 गेंदों में 57 रन और रोहित 37 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 102 रन की साझेदारी निभाई।
सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं, कोहली 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक सात गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अगर कामयाब होना है तो टीम इंडिया के टॉप चार को रन बनाने होंगे। इसके अलावा शुरुआती कुछ ओवर्स में भारत की गेंदबाजी भी शानदार रही। दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में गेंद स्विंग कराई और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज उन्हें पढ़ पाने में नाकाम रहे।

चाहर टी20 वर्ल्ड कप टीम में भले स्टैंडबाय हों, लेकिन वह अपना दावा मजबूत कर रहे हैं। अगर बुमराह अनफिट रहते हैं तो चाहर को जगह मिल सकती है। चाहर ने चार ओवर में एक मेडन समेत सिर्फ 24 रन लुटाए। वहीं, अर्शदीप ने तिरुवनंतपुरम में अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेने के बाद गुवाहाटी में भी अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए। 
नकारात्मक
डेथ ओवर में टीम इंडिया की गेंदबाजी फिर से फ्लॉप रही। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 95 रन बनाने थे और इतने रन काफी होते हैं, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी से ऐसा लग रहा था कि कहीं ये रन भी न बन जाएं। हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल डेथ ओवर में काफी महंगे साबित हुए।
हर्षल को डेथ ओवर में वेरिएशन के लिए जाना जाता है, लेकिन वह ऐसा कर पाने में नाकाम रहे। हर्षल को डेथ ओवर्स में दो ओवर गेंदबाजी के लिए मिले और उन्होंने इसमें कुल मिलाकर 24 रन लुटाए। वहीं, अर्शदीप को सबसे मुश्किल 19वें ओवर की जिम्मेदारी मिली। इस ओवर में अर्शदीप ने 26 रन लुटा दिए।


हर्षल पटेल
आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 37 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने 20 रन लुटा दिए। डेथ ओवर में सिर्फ 17वां ओवर ऐसा था जिसमें 10 से कम रन पड़े। दीपक चाहर ने 17वें ओवर में सिर्फ आठ रन दिए।
डेथ ओवर में भारत को इस परेशानी से निजात पाना होगा। अर्शदीप से पहले भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी 19वां ओवर करते हुए महंगे साबित हो चुके हैं। टीम इंडिया को जल्द ही 19वें ओवर का तोड़ निकालना होगा वरना यह कमजोरी विश्व कप में भारी पड़ सकती है।


सकारात्मक
दक्षिण अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज ने शानदार बॉलिंग की। जहां एकतरफ बाकी गेंदबाजों ने नौ से ऊपर की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए, वहीं महाराज ने 5.80 की इकोनॉमी से रन दिए और राहुल-रोहित के दो अहम विकेट भी झटके। महाराज ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए। वहीं, बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और डेविड मिलर शानदार रहे।


केशव महाराज
 
मार्करम ने 19 गेंदों में 33 रन की छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। उन्होंने पिछले मैच में भी रन बनाए थे। वहीं, डिकॉक ने पिछले मैच में फेल रहने के बाद इस मैच में मिलर का अच्छा साथ निभाया। वह 48 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे।


मार्करम
 
मिलर ने तो गजब की बल्लेबाजी की और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा शतक लगा दिया। मिलर जिस तरह से चौके-छक्के की बरसात कर रहे थे, वह देखना शानदार था। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए और आखिरी ओवर से पहले दक्षिण अफ्रीका को कभी मैच में कमजोर नहीं दिखने दिया। 


डिकॉक

मिलर
नकारामत्मक
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए। कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल और लुंगी एनगिडी जैसे स्टार गेंदबाजों से सजी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 237 रन लुटा दिए। कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 57 रन, वेन पार्नेल ने 54 रन, लुंगी एनगिडी ने 49 रन लुटाए। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे ने तीन ओवर में 41 और एडेन मार्करम ने एक ओवर में नौ रन लुटाए।


लुंगी एनगिडी
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने 15 ओवर गेंदबाजी की और कोई भी विकेट नहीं ले पाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार है जब अफ्रीकी तेज गेंदबाजों को 15 ओवर फेंकने के बाद भी कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान तेम्बा बावुमा टीम की सबसे बड़ी दिक्कत हैं।


वेन पार्नेल
पिछले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद इस मैच में भी वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आउट होने से पहले बावुमा सात गेंद भी खेल गए। यह सात गेंद अगर दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिर में बची होती तो टीम मैच जीत सकती थी। डिकॉक ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह पारी बेहद धीमी रही।

IND vs SA: 'Bhuvneshwar Kumar Made the Ball Talk Upfront'-Temba Bavuma
वहीं, राइली रूसो भी पिछले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद इस मैच में खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी रुसी वान डर डुसेन की गैरमौजूदगी में कमजोर दिख रही है। डुसेन के रिप्लेसमेंट रूसो का फेल होना अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता जरूर है। ऐसे में पिछले टूर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले हेनरिक क्लासेन को मौका दिया जा सकता है।

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 में 16 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरा मैच चार अक्तूबर को इंदौर में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 221 रन ही बना सकी। इस मैच में 40 ओवर में कुल 458 रन बने।

इस हाईस्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। हालांकि, डेथ ओवर में दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारतीय गेंदबाज ज्यादा महंगे साबित हुए। इसी महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here