Home Breaking News T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा

T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा

0
T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा

[ad_1]

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह पीठ की समस्या के कारण वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है। जल्द ही दूसरे खिलाड़ी यानी बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान किया जाएगा।

बीसीसीआई ने अपने प्रेस रिलीज में लिखा- बोर्ड की मेडिकल टीम ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया है। यह फैसला विस्तृत मूल्यांकन और विशेषज्ञों के परामर्श के बाद ही लिया गया। बुमराह को शुरू में पीठ की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही मास्टरकार्ड तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया था। बीसीसीआई जल्द ही जसप्रीत बुमराह की जगह किसी नए दूसरे खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के साथ तिरुवनंतपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद वह बेंगलुरु चले गए थे। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन में थे। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि बुमराह अभी पूरी तरह टीम से बाहर नहीं हुए हैं और वह टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं।
हालांकि, अब बीसीसीआई की प्रेस रिलीज से बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की पुष्टि हो गई है। बुमराह का नहीं होनी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। भारत को इससे फर्क पड़ सकता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया की डेथ ओवर बॉलिंग खराब रही है। बुमराह के पेस और यॉर्कर फेंकने की काबीलियत भारत के लिए काम आ सकती थी। हालांकि, अब उनकी गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं को बेहतर विकल्प ढूंढना होगा, जिससे डेथ ओवर में भारत की गेंदबाजी मजबूत हो सके।
बुमराह पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेले थे। इससे पहले वह बैक इंजरी की वजह से एशिया कप टी20 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए थे। माना जा रहा था कि बोर्ड ने यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप को देखकर लिया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर बुमराह आखिरी दो टी20 खेले और इसके बाद फिर चोटिल हो गए। 


वापसी के बाद ही किया था आराम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहले टी20 में बुमराह को जब प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था तब कई सवाल उठे थे। वापसी के बाद भी कोई खिलाड़ी कैसे आराम ले सकता है? तब यह बहस तेज हो गई थी कि क्या वह अभी भी चोटिल हैं? क्या बुमराह दोबारा चोटिल हुए हैं? क्या चयनकर्ता उन्हें विश्व कप से पहले टीम में लाने की जल्दबाजी कर रहे हैं?
कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?
बुमराह के बाहर होने के बाद अब मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के बीच टीम इंडिया में जगह बनाने की होड़ है। चाहर और शमी टी20 वर्ल्ड कप में स्टैंडबाय हैं। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक के चुने जाने की ज्यादा संभावना है। शमी फिलहाल कोरोना से उबरे हैं। हालांकि, उन्होंने मैदान पर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। वह पिछले एक साल से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेले हैं। पिछली बार वह पिछले साल टी20 विश्व कप में दिखे थे। वहीं, चाहर नियमित तौर पर टी20 टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, शमी का अनुभव टीम इंडिया के काम आ सकता है।

विस्तार

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह पीठ की समस्या के कारण वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है। जल्द ही दूसरे खिलाड़ी यानी बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान किया जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here