[ad_1]

सांकेतिक फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को दो आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक विदेश आधारित गैंगस्टर और आतंकवादियों द्वारा संचालित इन आंतकी मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का समर्थन प्राप्त है। पुलिस ने दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। एक टिफिन बम, तीन हथगोले समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
पहले मामले में गिफ्तार आरोपी की पहचान योगराज सिंह उर्फ योग के रूप में हुई है। वह पंजाब के तरनतारन जिले के रजोके गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि नार्को-टेररिज्म मॉड्यूल को कनाडा का रहने वाला लखबीर सिंह उर्फ लंडा, पाकिस्तान में रहने वाला हरविंदर सिंह रिंदा और इटली का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी संयुक्त रूप से चला रहे थे।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) या आरडीएक्स लोडेड टिफिन बॉक्स, दो एके -56 असॉल्ट राइफल के साथ दो मैगजीन और 30 कारतूस, एक .30 बोर की पिस्तौल के साथ छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी से दो किलो हेरोइन भी मिली है। इस समूह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।
[ad_2]
Source link