Home Breaking News Amar Ujala Top News: कोरोना को लेकर चिंताजनक खुलासा, मुफ्त रेवड़ियों को SBI ने बताया टाइम बम, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: कोरोना को लेकर चिंताजनक खुलासा, मुफ्त रेवड़ियों को SBI ने बताया टाइम बम, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: कोरोना को लेकर चिंताजनक खुलासा, मुफ्त रेवड़ियों को SBI ने बताया टाइम बम, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए मरीज ठीक होने के 24 माह बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ये लोग महज 400 से 500 मीटर चलने पर ही उतनी थकान महसूस कर रहे हैं, जितनी कि दो साल पहले दो से तीन किलोमीटर चलने के बाद होती है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चुनावी फायदे के लिए मुफ्त रेवड़ियां बांटने की होड़ पर चिंता जताते हुए इसे टाइम बम बताया है। साथ ही, मुफ्त उपहार का विश्लेषण करने वाली सुप्रीम कोर्ट की समिति को ऐसी कल्याणकारी योजनाओं की सीमा तय करने का सुझाव दिया है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

कोरोना से ठीक होने के दो साल बाद भी फूल रहीं सांसें

कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए मरीज ठीक होने के 24 माह बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ये लोग महज 400 से 500 मीटर चलने पर ही उतनी थकान महसूस कर रहे हैं, जितनी कि दो साल पहले दो से तीन किलोमीटर चलने के बाद होती है। इतना ही नहीं, कई लोग नींद न आना, बाल झड़ना, सांस फूलना, घुटनों में दर्द, जोड़ो में दर्द से परेशान हैं। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पोस्ट कोविड स्थिति को लेकर एक सर्वे के जरिये चिकित्सकीय अध्ययन पूरा किया है, जिसे डोवप्रेस मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।   पढ़ें पूरी खबर…

एसबीआई ने कहा- मुफ्त रेवड़ियां टाइम बम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चुनावी फायदे के लिए मुफ्त रेवड़ियां बांटने की होड़ पर चिंता जताते हुए इसे टाइम बम बताया है। साथ ही, मुफ्त उपहार का विश्लेषण करने वाली सुप्रीम कोर्ट की समिति को ऐसी कल्याणकारी योजनाओं पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) या कुल कर संग्रह की एक फीसदी सीमा तय करने का सुझाव दिया है।    पढ़ें पूरी खबर…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ आज जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

पढ़ें पूरी खबर…

प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा: PUCC नहीं है तो जब्त होगा आपका वाहन

ग्रैप लागू होने के बाद आज दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ मेगा अभियान चलेगा। पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की 85 टीमें क्रेन के साथ मुस्तैद रहेंगी। इस दौरान नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के बगैर चलने वाले वाहनों और मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने हो चुके पेट्रोल वाहन सड़कों पर चलते हुए मिले तो उन्हें जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा।    पढ़ें पूरी खबर…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here