Home Sports IND vs SA: संजू सैमसन की जानदार पारी, श्रेयस-शार्दुल ने बिखेरी चमक, फिर भी हारी भारतीय टीम

IND vs SA: संजू सैमसन की जानदार पारी, श्रेयस-शार्दुल ने बिखेरी चमक, फिर भी हारी भारतीय टीम

0
IND vs SA: संजू सैमसन की जानदार पारी, श्रेयस-शार्दुल ने बिखेरी चमक, फिर भी हारी भारतीय टीम

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम को पहले ODI में मिली हार
सैमसन की जानदार पारी भी न आई काम
अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में अफ्रीकी टीम को नौ रनों से जीत मिली. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने जारी सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है.

दरअसल लखनऊ में आज अफ्रीकी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने चार विकेट के नुकसान पर 250 रनों का लक्ष्य रखा था. वहीं भारतीय टीम मेहमान टीम द्वारा मिले इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी. टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विकेटकीपर खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह भी नाकामयाब रहे.

यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्लासेन-मिलर ने भारतीय गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, ब्लू आर्मी को जीत के लिए मिला 250 रनों का लक्ष्य

पहले एकदिवसीय मुकाबले में सैमसन ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 136.50 की स्ट्राइक रेट से 86 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं तीन छक्के निकले. सैमसन के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक जड़ा. उन्होंने टीम के लिए 37 गेंदों का सामना करते हुए कुल 50 रन बनाए.

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम में ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंद में 33 रनों  की बेशकीमती पारी खेली. हालांकि टीम की जीत में उनकी यह पारी भी काम न आई. इन बल्लेबाजों के अलावा आज कप्तान शिखर धवन (4), शुभमन गिल (3), ऋतुराज गायकवाड़ (19) और ईशान किशन (20) का बल्ला खामोश रहा, और ये खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन चलते बने.

विपक्षी टीम के लिए तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने आठ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. इसके अलावा कगिसो रबाडा ने दो और वेन पार्नेल, केशव महाराज एवं तबरेज शम्सी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Tags: India vs South Africa, Indian Cricket Team, Sanju Samson, Shreyas iyer, South Africa Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here