Home Sports दीपक हुड्डा फिट… T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना, बुमराह के रिप्लेसमेंट पर संशय बरकरार

दीपक हुड्डा फिट… T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना, बुमराह के रिप्लेसमेंट पर संशय बरकरार

0
दीपक हुड्डा फिट… T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना, बुमराह के रिप्लेसमेंट पर संशय बरकरार

[ad_1]

हाइलाइट्स

दीपक NCA में मेडिकल स्टाफ की निगरानी और जांच पड़ताल के बाद हुड्डा फिट घोषित हुए.
दीपक हुड्डा अपनी पीठ की चोट से उबर गए हैं, चोट की वजह से बाहर हुए थे.
सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुड्डा बुमराह के साथ एनसीए पहुंचे थे.

नई दिल्ली. भारतीय टीम आज यानि गुरुवार को सुबह T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में चोट की वजह से बाहर हुए धाकड़ बल्लेबाज दीपक हुड्डा फिट हो गए हैं और उन्होंने भी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ ली है. हुड्डा भारत के 14 सदस्यीय दल का हिस्सा रहे हैं, जो T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. इस बीच चिंता वाली बात ये है कि टीम के 15वें सदस्य जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट पर संशय बना हुआ है.

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में मेडिकल स्टाफ द्वारा इलाज और गहन जांच पड़ताल के बाद हुड्डा को फिट घोषित किया गया है. माना जा रहा है कि हुड्डा अपनी पीठ की चोट से उबर गए हैं. इस चोट के कारण उन्हें ऐन मौके पर साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ से बाहर होना पड़ा था. सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुड्डा बुमराह के साथ एनसीए पहुंचे थे और रिहैब कर रहे थे.

सामने आ सकता है बुमराह का रिप्लेसमेंट
अब उम्मीद की जा रही है कि चयनकर्ता इस सप्ताह के अंत में बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकते हैं. रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को 11 अक्तूबर को साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चल रही वनडे सीरीज़ के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 टीम के रिज़र्व खिलाड़ियों के साथ भेजे जाने की संभावना है.

VIDEO: शिखर धवन की कप्तानी में खुली 2 खिलाड़ियों की किस्मत, टीम इंडिया के लिए किया वनडे डेब्यू

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिसड्डी फील्डिंग, दो लगातार गेंद पर टपकाए कैच; बीच मैदान में चिल्ला उठे आवेश

बुमराह को रिप्लेस करने की रेस में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे आगे चल रहे हैं. भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ़्रीका टी20 सीरीज़ के समापन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसके संकेत दिए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया पहुचंने के बाद टीम के 15वें सदस्य का नाम घोषित किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि उस खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसको वहां खेलने का अनुभव है, अगर ऐसा हुआ तो यह सब कुछ शमी के पक्ष में जाएगा. शमी अभी कोविड से उबरने के बाद एनसीए बेंगलुरु में हैं. कोविड के बाद उनके फिट होने की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ये खिलाड़ी भी रेस में…
मोहम्मद शमी के अलावा दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज भी 15वें खिलाड़ी की रेस में आ सकते हैं.शमी और चाहर इस समय श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई के साथ चार रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल हैं. मोहम्मद सिराज को साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया था.

Tags: Deepak Hooda, Jasprit Bumrah, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here