Home Sports Ind vs SA ODI: रवि बिश्नोई वनडे डेब्यू को कभी याद नहीं करना चाहेंगे, किसी गेंदबाज के साथ ना हो ऐसा

Ind vs SA ODI: रवि बिश्नोई वनडे डेब्यू को कभी याद नहीं करना चाहेंगे, किसी गेंदबाज के साथ ना हो ऐसा

0
Ind vs SA ODI: रवि बिश्नोई वनडे डेब्यू को कभी याद नहीं करना चाहेंगे, किसी गेंदबाज के साथ ना हो ऐसा

[ad_1]

हाइलाइट्स

रवि विश्नोई और रितुराज गायकवाड़ ने किया वनडे डेब्यू
रवि के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दो भारतीय खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला. बल्लेबाज रितुराज गायकवाड और युवा स्पिनर रवि बिश्नोई दोनों को ही भारत की तरफ से पहली बार वनडे में उतरने का मौका मिला. कमाल की बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ियों को लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा. बिश्नोई के नाम तो इस मैच में एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया.

भारत की तरफ से युवा बिश्नोई ने डेब्यू किया और इस मैच में वह अपने नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड कर बैठे जिसे कभी सोचा नहीं होगा. बतौर भारतीय स्पिनर पहले वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा रन खाया और विकेट एक ही निकाल पाए. बारिश की वजह से इस मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था. साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 249 रन का स्कोर बनाया था.

डेब्यू पर रन खर्च करने वाले भारतीय स्पिनर 

भारत की तरफ से डेब्यू वनडे पर रवि 1 विकेट लेकर 8 ओवर में 69 रन लुटाए. इससे पहले 10 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट लेने वाले बिशन सिंह बेदी का नाम लिस्ट में टॉप पर था. निखिल चोपड़ा ने अपने पहले वनडे में 10 ओवर में 65 रन देकर 1 विकेट लिया था. वाशिंग्टन सुंदर ने वनडे डेब्यू पर भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था. कर्ण शर्मा अपने पहले वनडे में 64 रन देने के बाद भी विकेट हासिल करने में नाकाम रहे थे.

  • रवि बिश्नोई 1/69 (8 ओवर)
  • बिशन सिंह बेदी 2/68 (11 ओवर)
  • निखिल चोपड़ा 1/65 (10 ओवर)
  • वॉशिंगटन सुंदर 1/65 (10 ओवर)
  • कर्ण शर्मा 0/64 (10 ओवर)

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Indian Cricket Team, Ravi Bishnoi, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here