Home Breaking News BCCI President: यह चैंपियन खिलाड़ी गांगुली की जगह बन सकता है बीसीसीआई अध्यक्ष, फैसले पर जल्द लग सकती है मुहर

BCCI President: यह चैंपियन खिलाड़ी गांगुली की जगह बन सकता है बीसीसीआई अध्यक्ष, फैसले पर जल्द लग सकती है मुहर

0
BCCI President: यह चैंपियन खिलाड़ी गांगुली की जगह बन सकता है बीसीसीआई अध्यक्ष, फैसले पर जल्द लग सकती है मुहर

[ad_1]

मयंती लैंगर, स्टुअर्ट बिन्नी और रोजर बिन्नी

मयंती लैंगर, स्टुअर्ट बिन्नी और रोजर बिन्नी
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष को लेकर जल्द ही घोषणा की जा सकती है। गुरुवार को बोर्ड के कई दिग्गजों ने दो अहम बैठकें कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में हुई मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल समेत कई बड़ी अधिकारी शामिल हुए।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गांगुली अपना पद छोड़ सकते हैं और बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल सकता है। हालांकि, अध्यक्ष बनने की रेस में जय शाह का नाम नहीं है, बल्कि एक वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी  का नाम शामिल है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं। वह इस रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस पर जल्द ही आधिकारिक मुहर लग सकता है।

गांगुली ने 23 अक्तूबर 2019 को बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था। वहीं, जय शाह 24 अक्तूबर 2019 को बीसीसीआई के सचिव बने थे। दोनों का कार्यकाल अक्तूबर 2022 में खत्म हो रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी पर बीसीसीआई से जुड़े संविधान में संशोधन भी किया गया है। इसके मुताबिक, गांगुली और जय शाह दोनों चाहें तो कार्यकाल 2025 तक जारी रख सकते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली अपने पद से हटने वाले हैं। 

दरअसल, बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में राज्य संघ के प्रतिनिधियों की सूची आ चुकी है। बताया जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले नाम हैं। इसी लिस्ट में शामिल व्यक्ति ही बीसीसीआई का चुनाव लड़ सकता है। इस लिस्ट में रोजर बिन्नी का नाम भी शामिल है। वह भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के पद के लिए अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, जय शाह फिर से सचिव पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह इस पद पर ही बने रहेंगे। ऐसे में रोजर बिन्नी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल दोबारा कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को बोर्ड या आईपीएल में कोई बड़ी भूमिका दी जा सकती है। वहीं, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को आईपीएल चेयरमैन का पद मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा की बैठक (एजीएम) 18 अक्तूबर को मुंबई में होगी।

इसी दिन पांच पदाधिकारी पदों के लिए चुनाव भी होंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव आयोजित होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बोर्ड के सभी सदस्य एसोसिएशन को मेल लिखकर इसकी जानकारी दी है।

इसी दिन पांच पदाधिकारी पदों के लिए चुनाव भी होंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव आयोजित होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बोर्ड के सभी सदस्य एसोसिएशन को मेल लिखकर इसकी जानकारी दी है। 11 और 12 अक्तूबर को नामांकन होगा। वहीं, 13 अक्तूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 अक्तूबर तक तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 15 अक्तूबर को सही नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी की जाएगी।

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष को लेकर जल्द ही घोषणा की जा सकती है। गुरुवार को बोर्ड के कई दिग्गजों ने दो अहम बैठकें कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में हुई मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल समेत कई बड़ी अधिकारी शामिल हुए।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here