[ad_1]
हाइलाइट्स
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया अर्धशतक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों वनडे सीरीज खेली जा रही है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) में से बेस्ट कौन है? इसपर लगातार चर्चा होती रही है. संजू सैमसन के साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बहद छिड़ गई है कि आखिर दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज में से कौन सबसे बेहतर है. कुछ लोग संजू सैमसन को बेस्ट बता रहे हैं तो कुछ ऋषभ पंत के पक्ष में हैं.
भारतीय टीम संजू सैमसन (नाबाद 86 रन) और श्रेयस अय्यर (50 रन) के अर्धशतकों से जीत के करीब पहुंचने के बावजूद बारिश से प्रभावित पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका से 9 रन से हार गई. डेविड मिलर (नाबाद 75) और हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) की शानदार अर्धशतकीय पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया.

संजू सैमसन (Sanju Samson vs Rishabh Pant) इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के हकदार हैं. ऋषभ पंत से बढ़िया खेला.’ पंत इस समय टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं रखा गया है.

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन की क्षमता रखते हैं. पंत को टेस्ट में और संजू को लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में मौका देना चाहिए.’

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मेजबान टीम ने 8 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद संजू सैमसन और अय्यर के अर्धशतक ने टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई. सैमसन ने अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रन और शार्दुल ठाकुर (33 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था. पर टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 240 रन ही बना सकी.
भारतीय टीम ने अंतिम पांच ओवर में 3 विकेट गंवाकर 63 रन बनाए. अंतिम ओवर में सैमसन ने तीन चौके और एक छक्के से 20 रन बनाए, पर टीम को जीत नहीं दिला सके. पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की और भारत को इन झटकों से नहीं उबरने दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hindi Cricket News, India vs South Africa, Rishabh Pant, Sanju Samson, Team india
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 10:33 IST
[ad_2]
Source link