Home Breaking News Rahul Gandhi: अदाणी व गहलोत की मुलाकात पर राहुल का जवाब, बोले- ‘अगर ऐसा होता तो मैं उनका भी विरोध करता’

Rahul Gandhi: अदाणी व गहलोत की मुलाकात पर राहुल का जवाब, बोले- ‘अगर ऐसा होता तो मैं उनका भी विरोध करता’

0

[ad_1]

राहुल गांधी

राहुल गांधी
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

राजस्थान में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगपति गौतम अदाणी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात और दोनों के बीच हुई गुफ्तगू को लेकर उठे सवालों का शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब दिया। राहुल ने कहा, मैं उद्योगपतियों के खिलाफ नहीं हूं, मैं दो से तीन व्यापारियों के एकाधिकार का विरोध करता हूं। 

राहुल गांधी ने कहा, अगर राजस्थान सरकार अदाणी को गलत तरीके से बिजनेस देती है तो मैं उसका भी विरोध करूंगा। राजस्थान में अदाणी के निवेश पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा, गौतम अडानी ने राजस्थान को 60,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था, ऐसे प्रस्ताव को कोई भी मुख्यमंत्री मना नहीं करेगा, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अडानी को कोई तरजीह नहीं दी और अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग नहीं किया। 

चर्चा में अदाणी और गहलोत की गुफ्तगू

अक्सर कांग्रेस के निशाने पर रहने वाले उद्योगपति गौतम अदाणी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुफ्तगू काफी चर्चा में है। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान दोनों ने अपने संबोधनों में एक दूसरे की जमकर तारीफ की। गहलोत ने अदाणी को ‘भाई’ कहते हुए संबोधित किया और कहा, गौतम भाई गुजरात की बात कर रहे थे। गुजराती हमेशा से बहुत सक्षम रहे हैं, यहां तक कि आजादी से पहले भी। वहीं, अदाणी ने गहलोत के तेजी से निर्णय लेने की जमकर तारीफ की। इस दौरान अदाणी ने आने वाले 5 से 7 सालों में राज्य में 65,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का वादा किया। साथ ही राजस्थान सरकार की कई अनोखी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तारीफ भी की।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here