[ad_1]

तेज प्रताप यादव
– फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव
ख़बर सुनें
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में जमकर हंगामा हुआ। राजद नेता और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि श्याम रजक ने आज मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को गाली दी। जब मैंने उनसे बैठक के कार्यक्रम के बारे में पूछा, तो वे अभद्रता करने लगे। मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है और मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर डालूंगा। ऐसे भाजपा-आरएसएस लोगों को संगठन से बाहर कर देना चाहिए।
मामले में राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। वह जो कहना चाहते हैं, वह कह रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह शक्तिशाली हैं। मैं एक दलित आदमी हूं, कुछ नहीं कह सकता।
इससे पहले रेलवे में कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा लालू प्रसाद और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के एक दिन बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने शनिवार को कहा था कि संवैधानिक संस्थानों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसा नाटक 2024 के चुनावों तक चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें तब होती हैं जब भाजपा हार जाती है। अब जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बन गया है, भाजपा कहीं नहीं है, दो जगह उपचुनाव हैं, इसलिए आरोपपत्र आना था, इसमें कौन सी बड़ी बात है। बिहार की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होंगे। मेरे खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया गया था। इसमें कुछ भी नहीं है। जब तक संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग होगा, ऐसे मामले होंगे।
[ad_2]
Source link