Home Breaking News By-Election 2022: बिहार और ओडिशा  उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, इन्हें मिला टिकट

By-Election 2022: बिहार और ओडिशा  उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, इन्हें मिला टिकट

0

[ad_1]

भाजपा

भाजपा
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

बीजेपी ने बिहार और ओडिशा के विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए। बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट से भाजपा ने कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही मोकामा सीट से सोनम देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को टिकट दिया है।

तीन नवंबर को होंगे चुनाव

  • अगले महीने यानी तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के लिए ये उपचुनाव अग्नि परीक्षा बताए जा रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।
  • भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों के लिए टिकट का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने होंगे। इसी तरह बिहार में महागठबंधन की एकजुटता बनाम भाजपा की लड़ाई होगी।
छह नवंबर को परिणाम आएंगे
बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें मोकामा और गोपालगंज सीट है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, ओडिशा के धामनगर और उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ सीट पर चुनाव होने हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 14 अक्तूबर तक उम्मीदवार इन सीटों के लिए नामांकन कर सकते हैं। तीन नवंबर को वोटिंग होगी और छह नवंबर को परिणाम जारी हो जाएंगे। 

भाजपा ने किसे-किसे दिया टिकट? 
अभी भाजपा ने हरियाणा, यूपी और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन साथी यानी शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट का प्रत्याशी मैदान में होगा। भाजपा ने अभी हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं, तेलंगाना के मुनुगोड़े से के राजगोपाल रेड्डी और उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ से अमन गिरी को उतारा है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here