Home Sports IND v SA: भारत और साउथ अफ्रीका में टक्कर आज…. शिखर धवन एंड कंपनी की नजर सीरीज में बराबरी पर

IND v SA: भारत और साउथ अफ्रीका में टक्कर आज…. शिखर धवन एंड कंपनी की नजर सीरीज में बराबरी पर

0
IND v SA: भारत और साउथ अफ्रीका में टक्कर आज…. शिखर धवन एंड कंपनी की नजर सीरीज में बराबरी पर

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे
टीम इंडिया का रांची रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है
धोनी के घर में जीत दर्ज करना चाहेगा भारत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी रविवार (9 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका (IND v SA) के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान भारत 0-1 से पीछे है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स (JSCA International Stadium Complex) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India Playing XI) की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखे जा सकते हैं.

इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. टीम इंडिया ने यहां साल 2014 के बाद से कोई वनडे नहीं जीता है. पिछले दोनों मुकाबलों में भारत को इस मैदान पर हार नसीब हुई है. साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने इस ग्राउंड पर भारत को 32 रन से हराया था. टीम इंडिया  2016 में भी यहां कीवी टीम से हार गई थी. तब न्यूजीलैंड ने वनडे में भारत को 19 रन से हराया था.

यह भी पढ़ें:VIDEO:’टीम इंडिया का ब्लेजर पहनने के बाद मेरी छाती गर्व से चौड़ी हो गई… ‘ अर्शदीप सिंह ने फैंस से की खास अपील

IND vs SA: टी20-वनडे डेब्यू पर जड़ा फिफ्टी, अब बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी, कहां गया ‘X फैक्टर?’

दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर टीम में
दूसरे वनडे से पहले भारत को उस समय तगड़ा झटका लगा जब पेसर दीपक चाहर (Deepak Chahar Injury) को चोट की वजह से सीरीज से बाहर होना पड़ा है. दीपक पीठ में चोट की वजह से सीरीज के बाकी बचे दोनों वनडे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. सुंदर को रवि बिश्नोई की जगह प्लेइंग इलेवन में तरजीह दी जा सकती है जो आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI में मिल सकता है जानेसन को मौका
साउथ अफ्रीका को भी ड्वेन प्रिटोरियस की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. प्रिटोरियस अंगूठे में चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. प्रिटोरियस की जगह पहले वनडे में तबरेज शम्सी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था लेकिन वह खासे महंगे साबित हुए थे. दूसरे वनडे में शम्सी की जगह मार्को यानेसन को खिलाया जा सकता है.

रांची वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकर, कुलदीप यादव, आवेश खान और मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग XI:
जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, मार्को जानेसन, कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Shikhar dhawan, Team india, Washington Sundar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here