Home Breaking News Weather Update Live: यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का येलो अलर्ट

Weather Update Live: यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का येलो अलर्ट

0
Weather Update Live: यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का येलो अलर्ट

[ad_1]

08:27 AM, 09-Oct-2022

यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर तक 49 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बस्ती, महाराजगंज, बाराबंकी में भी तेज़ बारिश हो सकती है। 

08:23 AM, 09-Oct-2022

राजस्थान में भी बारिश जारी 

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां के उदयपुर में मौसम में अचानक से बदलाव हुआ, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। 

 

08:17 AM, 09-Oct-2022

20 से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

IMD ने देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी-उत्तराखंड में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं आने वाला है। 

07:56 AM, 09-Oct-2022

दिल्ली में कई जगह जलभराव 

दिल्ली में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक पूरी दिल्ली व एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होती रहेगी। 

07:51 AM, 09-Oct-2022

पूरे महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3-4 दिनों के लिए मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और कोंकण के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 

07:30 AM, 09-Oct-2022

Weather Update Live: यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कल से बारिश लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here