[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच आज रांची में खेला जाएगा
पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने भारत को 9 रनों से मात दी थी.
नई दिल्ली. भारतीय टीम आज (9 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के खिलाफ सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मैच के लिए मैदान में उतरेगी. यह मुकाबला एमएस धोनी (MS Dhoni) के गृहस्थान रांची में खेला जाएगा. धोनी को दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने माही की जमकर तारीफ की है.
मेहमान टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शार्दुल ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 8 ओवरों में 35 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. हलांकि, बाद में 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 240 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 9 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. वहीं, दूसरा मुकाबला खेलने के लिए शार्दुल रांची पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एमएस धोनी को लेकर बाद की और कहा कि उनके जैसा अनुभवी खिलाड़ी कोई नहीं है.
‘हम निश्चित रूप से उनको याद करते हैं’- शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ने अपने बयान में कहा, ‘हर कोई उनको याद करता है. क्योंकि उनका अनुभव बहुत मायने रखता है. उन्होंने 300 से अधिक वनडे, करीब 90 टेस्ट और करीब और बहुत सारे टी20 मैच भी खेले हैं. वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं. ऐसा बहुत कम होता है जब आप इतने अनुभवी खिलाड़ी से मिलते हैं. हम निश्चित रूप से उन्हें याद करते हैं.’
भारतीय ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा-अभी बहुत क्रिकेट बाकी है
धोनी ने 2020 में लिया था संन्यास
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था. माही बल्लेबाजी के साथ दुनिया के टॉप विकेटकीपरों में से एक माने जाते हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया. इसके अलावा माही ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चार बार खिताबी जीत दिलाई है. धोनी आइपीएल 2023 में चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ms dhoni, Shardul thakur
FIRST PUBLISHED : October 09, 2022, 08:02 IST
[ad_2]
Source link