[ad_1]

दिल्ली में जमकर हुई बारिश
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
इस महीने के पहले सप्ताह में विदा होने वाले मानसून के नोरू चक्रवात की वजह से पूरे महीने तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के कुछ हिस्सों में हल्के स्तर की बारिश होने की संभावना जताई थी। जिसके बाद, बीते तीन दिनों से लगातार राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और कुछ अन्य राज्यों में लगातार धीमी बारिश हो रही है। वहीं, रविवार को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान को बदलते हुए सोमवार को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली सहित दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बाऱिश हो सकती है।
[ad_2]
Source link