[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में दूसरा वनडे खेला जा रहा
भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं. शाहबाज अहमद का वनडे डेब्यू हुआ है. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी खेल रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई टीम से बाहर हैं.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा, ‘हम भी इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. दूसरी पारी में ड्यू रहेगा और हम इसका फायदा उठाना चाहते. हमारी टीम में दो बदलाव हैं. वाशिंगटन सुंदर टीम में आए हैं. वहीं, शाहबाज अहमद का वनडे डेब्यू हुआ है. ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई टीम में शामिल नहीं हैं.’
यह भी पढ़ें:VIDEO: फील्डर ने कराई पाकिस्तान की फजीहत… बाबर आजम एंड कंपनी के फील्डिंग की लोग उड़ा रहे खिल्ली
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं. रेगुलर कप्तान टेम्बा बावुमा तबीयत ठीक नहीं होने के कारण रांची वनडे में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं. वहीं, तबरेज शम्सी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. इन दोनों के स्थान पर रीजा हेंड्रिक्स, ब्योर्न फोर्टूइन को प्लेइंग-XI में मौका मिला है.
भारत की प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आवेश खान और मोहम्मद सिराज.
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, जानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टूइन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Shikhar dhawan, Team india, Washington Sundar
FIRST PUBLISHED : October 09, 2022, 13:15 IST
[ad_2]
Source link