Home Breaking News IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीता, बल्लेबाजी का किया फैसला

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीता, बल्लेबाजी का किया फैसला

0
IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीता, बल्लेबाजी का किया फैसला

[ad_1]

12:56 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर टीम में

चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हुए दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शनिवार को टीम में शामिल किया गया। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, इंदौर में हुए अंतिम टी-20 मैच के दौरान दीपक चाहर की पीठ में जकड़न हो गई है। वह लखनऊ में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। अब वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। चाहर टी-20 विश्वकप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में हैं। उनकी जगह 23 वर्षीय सुंदर टीम में खेलेंगे। सुंदर ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय वनडे फरवरी में खेला था। वह भी चोट से उबरे हैं। सुंदर ने भरत के लिए चार टेस्ट, चार वनडे और 31 टी-20 मैच खेले हैं।

12:54 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: टीमें इस प्रकार हैं

भारत : शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायुकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), यानेमन मलान, क्विंटन डीकॉक, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, एनरिच नोर्त्जे और एंडिले फेहलुकवायो।

12:44 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीता, बल्लेबाजी का किया फैसला

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला थोड़ी देर में रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका लखनऊ में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। भारतीय टीम रांची में हारती है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here