[ad_1]

शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए रविवार को करो या मरो के दूसरे वनडे में हरहाल में जीत दर्ज करनी होगी। रांची में हारते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ने जीत सकी है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं। इनमें भारत ने चार, तो दक्षिण अफ्रीका ने छह सीरीज में जीत दर्ज की है। एक सीरीज ड्रॉ रही और एक कोई परिणाम नहीं निकल सका। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में भी इस साल हुई वनडे सीरीज 0-3 से गंवाई थी।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका
[ad_2]
Source link